फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Near about 150 people Vaccinate DM

हर टीम कम से कम डेढ़ सौ लोगों का करे टीकाकरण

Tue, 18 Jan 2022 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Near about 150 people Vaccinate DM
‘हर टीम कम से कम डेढ़ सौ लोगों का करे टीकाकरण’
विज्ञापन

बस्ती। टीकाकरण में लगी टीम हर दिन कम से कम डेढ़ सौ लोगों को टीका लगाए। मंगलवार को ऑनलाइन मीटिंग में अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए डीएम सौम्या अग्रवाल ने कहा कि टीम गांव में जाए तो शत-प्रतिशत लोगों को टीका लगाना सुनिश्चित करें। पंचायत सहायक की जिम्मेदारी होगी कि कोई भी व्यक्ति टीका लगाने से वंचित न रहे।
जिलाधिकारी ने कहा कि सोमवार को उन्होंने टीकाकरण केंद्रों का मुआयना किया था जबकि
सीडीओ ने भी कुछ टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया था। इन स्थानों पर अपडेटेड ड्यूलिस्ट नहीं पाई गई थी। टीका लगवाने वालों को केंद्र तक लाने की समुचित व्यवस्था नहीं थी। टीकाकरण सत्र की समुचित योजना न होने से उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है। कहा कि पहले 15 जनवरी तक लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन अब 20 जनवरी तक लक्ष्य पूरा करें। प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रत्येक टीम को कम से कम 150 लोगों के टीकाकरण करने के लिए वायल उपलब्ध कराएं। उन्होंने नगर पालिका परिषद बस्ती एवं नगर पंचायतों में सफाई कर्मियों के माध्यम से टीकाकरण करवाने का निर्देश दिया। जिन नगर पंचायतों में वार्ड का गठन नहीं हुआ है, वहां ग्राम पंचायत को इकाई मानकर टीकाकरण कराया जाए।
विज्ञापन

ऑनलाइन मीटिंग में सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर, बीएसए जगदीश शुक्ला, डॉ.फखरेयार हुसैन, एसडीएम, एमओआईसी, बीडीओ, सीडीपीओ, एबीएसए, ईओ नगर पालिका/नगर पंचायत, पूर्ति निरीक्षक, एडीओ पंचायत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed