{"_id":"652844a98b3fdaccc4057fc4","slug":"ncc-annual-training-camp-launched-basti-news-c-207-1-sgkp1003-5671-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुभारंभ
Fri, 13 Oct 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। 47वीं यूपी बटालियन एनसीसी का दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय पांडव नगर में हुआ। शिविर का समापन 20 अक्टूबर को होगा। शिविर का उद्घाटन कैंप कमांडेंट कर्नल प्रशांत कुमार ने किया।
शिविर में विभन्नि जनपदों एवं बटालियनों से करीब 600 कैडेट्स आए हुए हैं। इस मौके पर कर्नल प्रशांत कुमार ने कहा कि शिविर का मूल उद्देश्य रेजिमेंटल लाइफ को समझना और उसके गुणों को आत्मसात करना है। शिविर के 10 दिनों की अवधि में प्रत्येक कैडेट्स आत्मबल, अनुशासन के साथ ही राष्ट्र निर्माण का एक सच्चा सिपाही बनकर निकलता है। शिविर में प्रतिभाग करने वाले कैडेट्स फायरिंग, खेलकूद, शैक्षणिक कक्षाओं, शस्त्र-प्रशिक्षण, सांस्कृतिक क्रियाकलापों में भाग लेंगे। इस मौके पर कैप्टन राजेंद्र बौद्ध, कैप्टन संदीप कुमार , लेफ्टिनेंट जितेंद्र कुमार शाही, लेफ्टिनेंट राजेश कुमार,लेफ्टिनेंट अरविंद कुमार मौजूद रहे।