फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Navratri preparations intensify; idols being given their final touches.

Basti News: नवरात्र की तैयारियां तेज, मूर्तियां को देने लगे अंतिम रूप

Thu, 24 Sep 2026 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Navratri preparations intensify; idols being given their final touches.
कार्यशाला में तैयार की जा रही हैं दुर्गा प्रतिमाएं संवाद
बस्ती। शारदीय नवरात्र पर्व को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक तैयारियां तेजी से चल रही हैं। पर्व नजदीक आते ही लोगों ने सजावटी सामग्री और मूर्तियों की बुकिंग शुरू कर दी है, जिससे इस कारोबार में भारी उछाल आने की उम्मीद है। उधर, मूर्तिकार भी मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में दिन-रात जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

शहर में विभिन्न स्थानों पर मूर्तियां बनाई जा रही हैं। दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी अपनी पसंद की मूर्तियों की बुकिंग पहले ही करा चुके हैं जबकि कई जगहों पर अभी भी बुकिंग का सिलसिला जारी है। आगामी 11 अक्तूबर से शुरू होने वाले नवरात्र को लेकर जगह-जगह भव्य पंडाल बनाने का काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

दो महीने से चल रहा है निर्माण कार्य : नवरात्र पर्व को देखते हुए मूर्तिकार दो महीने से भी अधिक समय से देवी प्रतिमाओं के निर्माण में जुटे थे। अब प्लास्टर ऑफ पेरिस से तैयार की जा रही इन मूर्तियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मूर्तिकार अमर पाल ने बताया कि समितियों द्वारा लगातार बुकिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed