{"_id":"610599078ebc3ebaa9266aa8","slug":"navavivaahita-kee-sandigdh-paristhitiyon-mein-maut-basti-news-gkp4039546173","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
प्रमिला। फाइल फोटो
- फोटो : BASTI
नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
सोनहा (बस्ती)। सोनहा थानाक्षेत्र के अमरौली शुमाली टोला मधुवन में नवविवाहिता की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शादी दो माह पहले हुई थी। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति व अन्य के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के सोमई निवासी परसा काशी ने सोनहा पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि 24 वर्षीय बेटी प्रमिला की शादी 21 मई को गोविंद निषाद निवासी अमरौली शुमाली टोला मधुबन से की थी। हैसियत के मुताबिक दान-दहेज भी दिया। शादी के बाद से ही गोविंद दहेज का ताना देकर प्रमिला को प्रताड़ित करता था। शनिवार सुबह करीब 6 बजे प्रमिला की सास व पति ने सूचना दी कि तुरंत मधुबन आ जाओ। बाद में बताया कि प्रमिला ने फांसी लगा ली है। आरोप लगाया कि दहेज के लालच में प्रमिला की हत्या की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस को शव एक कमरे में बेड पर पड़ा मिला। पूछताछ में गोविंद ने बताया कि प्रमिला ने छत के कुंडे से साड़ी के फंदे से लटककर कर आत्महत्या कर ली है। प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि उनके पहुंचने पर शव बेड पर रखा मिला। मायके पक्ष की तहरीर पर पति गोविंद व सास के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ रुधौली धनजंय सिंह कुशवाहा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। जांच की जा रही है।
शुक्रवार शाम को हुआ था झगड़ा
पिता आरोप लगाया है कि गोविंद का अन्य महिला से संबंध है। इसी बात पर दोनों में विवाद होता था। शुक्रवार को भी प्रमिला व गोविंद के बीच झगड़ा हुआ था। बेटी के फोन करने पर वह उसके घर गए थे। उनके सामने भी गोविंद ने जान से मार डालने की धमकी दी थी। दोनों को समझा बुझाकर वापस चला आया। शनिवार सुबह उन्हें बेटी के मौत की सूचना मिली।