फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Nautapa ends...weather is changing again, westerly winds have started blowing

Basti News: नौतपा समाप्त...फिर करवट बदल रहा मौसम, चलने लगी पछुआ

Tue, 03 Jun 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 03 Jun 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Nautapa ends...weather is changing again, westerly winds have started blowing
बस्ती। नौतपा बीतने के बाद मौसम फिर करवट बदल रहा है। हवा की दिशा पुरवाई से पछुआ हो गई है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विज्ञानी डाॅ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि हवा की दिशा बदल चुकी है। पछुआ चलने लगी है लेकिन, हैरान करने वाली बात यह है कि आसमान से बादल साफ नहीं हो रहे हैं। इसके कारण आगामी 24 घंटे में पूर्वी यूपी में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। छिटपुट बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन

25 मई से चल रहा नौतपा सोमवार को गुजर गया। हालांकि इस बार पश्चिमी विक्षोभ ने नौतपा की तपिश को हावी नहीं होने दिया। बारिश, बादल और पुरवा हवा चलती रही। लेकिन बीच-बीच में बादल छंटते ही तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। पुरवाई के चलते उमस इतनी बढ़ी कि लोग अकुलाने लगे। शुक्रवार को तेज हवा के साथ कहीं-कहीं बारिश हुई। जिससे तापमान कुछ देर के लिए 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। लेकिन शनिवार और रविवार को कड़ाके की धूप हुई और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया।
विज्ञापन

उधर, धान की नर्सरी डालने के लिए अनुकूल मौसम पाकर किसान खेतों में व्यस्त हो गए हैं। नर्सरी के लिए बेहतर किस्म के बीज का प्रबंध और खेत में डालने की आपाधापी में जुटे हुए हैं। जिला कृषि अधिकारी डा. बीआर मौर्य ने बताया कि किसानों को पानी की सुविधा और जल भराव की स्थिति देखकर बीज का चयन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed