फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Nautapa: Difficult to bear the heat of the sun

नौतपा : सूर्य की तपिश झेलनी मुश्किल

Mon, 27 May 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 27 May 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Nautapa: Difficult to bear the heat of the sun
भीषण गर्मी में चेहरा ढंककर जातीं युवतियां।
चार दिनों में 6.5 डिग्री सेल्सियस चढ़ चुका है अधिकतम तापमान
विज्ञापन

नौतपा के चलते रात में भी राहत नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नौतपा के दूसरे ही दिन रविवार को सूर्य की तपिश झेलनी मुश्किल हो गई है। सुबह से ही भीषण गर्मी से लोग परेशान दिखे। सुबह 10 बजे तक घर से निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर होते-होते सूर्य की तपिश और बढ़ती गई। दूसरी ओर नौतपा के चलते चांद की शीतलता कम होने के कारण रात में भी राहत नहीं रही।
तेज धूप की वजह से सिर्फ चार दिनों में ही तापमान 6.5 डिग्री बढ़ गया। सुबह से ही तपती दोपहरी का अहसास होने लग रहा है। ऐसे में हर कोई यह कहता रहा कि आज तो आसमान से आग बरस रही है। यह अलग बात है कि सीजन में रविवार से भी ज्यादा तापमान रहा है। काम-काज के लिए लोग घरों से निकले तो सड़क पर उमस और गर्मी सताने लगी। धूप की तेज आंच झुलसाती रही। हर कोई इससे परेशान रहा।
विज्ञापन

गनीमत इतनी रही कि हवा की गति बहुत ज्यादा नहीं रही। ऐसे में लू के थपेड़ों से कुछ राहत रही। फिर भी प्रमुख मार्गों पर भीड़ कम दिखी। बाजारों में सुबह 11 बजे तक सन्नाटा छा गया। चार दिन पहले 23 मई को अधिकतम तापमान में अचानक चार फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। इसका नतीजा रहा कि 22 मई को जहां तापमान 40 रहा, वहीं अगले दिन 36 पर आ गया। इसके बाद 24 मई को तीन डिग्री इजाफे के साथ तापमान 39 और फिर शनिवार को सामान्य से दो डिग्री बढ़कर 41.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से दो डिग्री बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले 24 घंटे दिन व रात में उमस भरी गर्मी सताएगी। बादल छाए रहेंगे, धूप-छांव की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं दिख रही है।

...
सूर्य को मिला गुरु का साथ, झेलनी पड़ेगी अधिक गर्मी
मन्यता है कि नौतपा के नौ दिनों में भीषण गर्मी होती है। शनिवार को सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर गए हैं। यहां सूर्य दो जून तक रहेंगे। ज्याेतिषियों के अनुसार, इस बार नौतपा झुलसाने वाला होगा। इन दिनों प्रचंड गर्मी रहेगी, पारा चरम पर होगा। ज्योतिषाचार्य मंगलाचार्य शास्त्री ने बताया कि सूर्य की गर्मी और रोहिणी नक्षत्र के जल तत्व के कारण यह मानसून का निर्माणकाल कहा जाता है। इस बार सूर्य को गुरु का साथ मिलने से अधिक प्रभावशाली योग बन रहा है। जिससे अत्याधिक गर्मी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed