बस्ती। लखनऊ में ताइक्वांडो महासंघ/(टीएफआई) का स्वर्ण जयंती समारोह एवं सातवां ताइक्वांडो हॉल ऑफ फेम-2026 के आयोजन में बस्ती के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी, प्रशिक्षक, ग्रैंडमास्टर, रेफरी में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को डिप्लोमा, योग्यता प्रमाण पत्र एवं पदक देकर सम्मानित किया गया।
जिले में ताइक्वांडो के मुख्य प्रशिक्षक ग्रैंड मास्टर विनीत कुमार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने बताया कि राष्ट्रीय खिलाड़ी अनुष्का नाथ को ताइक्वांडो के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए ताइक्वांडो का हाल ऑफ फेम पुरस्कार से नवाजा गया। यह पुरस्कार ताइक्वांडो के महासचिव एवं भारत में ताइक्वांडो के संस्थापक डॉ. जिम्मी आर जगतियानी ने प्रदान किया।
बस्ती ताइक्वांडो अकादमी के सभी खिलाड़ियों एवं अभिभावकों की उपस्थिति में बस्ती के मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने उत्साह वर्धन किया।