फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Narrated the story of Kansa's murder and Rukmini's marriage

Basti News: कंस वध और रुक्मिणी विवाह की कथा सुनाई

Mon, 19 May 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 19 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Narrated the story of Kansa's murder and Rukmini's marriage
कलवारी। क्षेत्र के काली मंदिर खेमऊपुर में भागवत कथा में व्यास दिवाकर शास्त्री ने कंस वध व रुक्मिणी विवाह की कथा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जब कंस अपने राक्षसों को भेज कर श्रीकृष्ण को नहीं मार पाया तो उसने धनुष यज्ञ महोत्सव देखने के बहाने उन्हें मथुरा बुलाया। मथुरा के लिए जाते समय यमुना स्नान करने गये अक्रूर जी को अपनी लीला दिखाई। श्रीकृष्ण की लीला देख उनके मन से भय दूर हो गया। मथुरा पहुंचने पर रंगशाला में रखे धनुष का श्रीकृष्ण ने भंजन कर दिया। व्यास ने कहा कि मल्ल युद्ध में कृष्ण ने अपने मामा कंस का वध कर दिया और उसके अत्याचार से पृथ्वी को मुक्त कर दिया। कथा व्यास ने कहा कि शिशुपाल बरात लेकर रुक्मिणी से शादी करने के लिए विदर्भ राज्य पहुंचा। उधर, रुक्मिणी ने पूजा करने के बहाने मंदिर गईं और वहां श्री कृष्ण को बुलाकर उनके साथ चली गईं। भागवत कथा में शंकर दास, ब्रह्म प्रकाश द्विवेदी, प्रिंस, सरिता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed