{"_id":"69d95309c28638695d03b48a","slug":"name-is-an-obstacle-in-getting-farmer-registration-done-basti-news-c-207-1-bst1006-156575-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: फार्मर रजिस्ट्री कराने में नाम की बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: फार्मर रजिस्ट्री कराने में नाम की बाधा
Sat, 11 Apr 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
डड़वा लगुनी पंचायत भवन में फार्मर रजिस्ट्री के लिए लगा कैंप- स्रोत ग्रामीण
बनकटी। फार्मर रजिस्ट्री के लिए ब्लाॅक कर्मचारियों व राजस्व विभाग की ओर से गांव-गांव में लगाए जा रहे कैंप में किसानों के आधार और खतौनी के नाम का मिसमैच व खतौनी के फ्रंट में नाम न होने से मुसीबत बन गया है।
किसान कैंपों से वापस जा रहे हैं और जिम्मेदार तहसील में दुरूस्त कराने का हवाला देकर वापस कर रहे हैं। इससे किसान तहसील का चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
जानकारी के अनुसार, विकास खंड में कोहड़वा, सिरौता, डड़वालगुनी, अरईल दीगर पट्टी, देवमी सहित गांव- गांव में कैंप लगाया जा रहा है। जिले के अधिकारी समीक्षा भी कर रहे हैं। शुक्रवार को कृषि विभाग व ब्लाॅक कर्मचारियों की ओर से फार्मर रजिस्ट्री के लिए लगाए गए कैंप में अधिकांश किसानों को वापस जाना पड़ा।
किसान अमरजीत, विरेंद्र कुमार आदि ने बताया कि नाम का मिसमैच होने पर उसे दुरुस्त करने में हफ्तों लग जा रहा है। इसकी वजह से फार्मर रजिस्ट्री रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। किसान यदि फार्मर रजिस्ट्री कराने जाता है तो उसके सामने सबसे बड़ी बाधा नाम का नहीं मिल पाना है। नाम में मिलान नहीं होने की वजह से किसान परेशान हो रहे हैं।