Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Having already demonstrated his prowess in volleyball within the state, Rehan now aims to compete at the national level.

Basti News: प्रदेश में वॉलीबॉल का दम दिखा चुके रेहान का राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का लक्ष्य

Sat, 14 Nov 2026 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Having already demonstrated his prowess in volleyball within the state, Rehan now aims to compete at the national level.
मोहम्मद रेहान - फोटो : 1
गौर(बस्ती)। गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 13 वर्षीय मोहम्मद रेहान ने वॉलीबॉल में अपनी प्रतिभा से जिले को पहचान दिलाई है। गौर ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल तेंनुआ के कक्षा आठ के छात्र रेहान प्रदेश स्तरीय बेसिक वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उपविजेता टीम का हिस्सा रहे। अब उनका लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खेलना है। इसके लिए वह पढ़ाई के साथ नियमित अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत तेंनुआ निवासी मैनुद्दीन के बेटे मोहम्मद रेहान ने सत्र 2025-26 में आयोजित बेसिक वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अपनी टीम की कप्तानी की थी। उनके नेतृत्व में टीम ने जिला और मंडल स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके बाद प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में टीम ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। इस प्रदर्शन से रेहान ने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यालय के खेल अनुदेशक अनिल कुमार ने बताया कि रेहान की वॉलीबॉल में विशेष रुचि है।
विज्ञापन

वह खेल के प्रति गंभीर हैं और बेहतर प्रदर्शन के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। विद्यालय में अन्य बच्चों को भी खेल प्रतियोगिताओं के लिए प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया जाता है। प्रधानाध्यापक सियाराम यादव और रघुवर दयाल ने रेहान की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि कम उम्र में प्रदेश स्तर तक पहुंचना उसकी मेहनत और लगन का परिणाम है। उन्हें उम्मीद है कि रेहान आगे भी बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेंगे। बच्चे का जन्म एक जनवरी 2013 में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed