Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   15 out of 18 selected Gram Panchayat officers have assumed charge.

Basti News: 18 चयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों में 15 ने संभाला कार्यभार

Sat, 14 Nov 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
15 out of 18 selected Gram Panchayat officers have assumed charge.
बस्ती। जिले में नव नियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारियों की तैनाती के बाद अब उनके पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित 18 अभ्यर्थियों में 15 ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। जिला पंचायत राज अधिकारी आनंद गुप्त ने पुलिस सत्यापन के लिए एसपी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

पत्र में बताया गया है कि शासन के निर्देश पर 18 नव चयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों की सूची उपलब्ध कराई गई थी। इनमें 15 ने योगदान दे दिया है। नियुक्ति प्रक्रिया के तहत उनके अभिलेखों और आपराधिक पृष्ठभूमि का सत्यापन कराया जाना है। कार्यभार ग्रहण करने वालों में स्वप्न कुमार चौधरी, राकेश कुमार, चंद्रकेश चौधरी, राम महेश, राम नरेश त्रिपाठी, राजर्षि सिंह गौतम, शालिनी वर्मा, प्रियंका यादव, शिवा चौधरी, प्रीति, रुद्र मिश्रा, आयुषदीप कुमार, स्नेहा यादव, बृजेश कुमार चौधरी और श्याम सुंदर शामिल हैं। इनमें बस्ती जिले के विभिन्न गांवों के अलावा संतकबीरनगर जिले की निवासी अभ्यर्थी भी हैं।
विज्ञापन

---
नवनियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारियों का पुलिस सत्यापन कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इसमें किसी के खिलाफ कोई आपराधिक मामले सामने आएंगे तो शासन को सूचित किया जाएगा। -आनंद गुप्ता, डीपीआरओ, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed