{"_id":"64da753ce610f64fc7091c14","slug":"nagr-palika-meeting-basti-news-c-207-1-sgkp1006-2790-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पालिका बोर्ड की बैठक में सदस्यों ने उठाई समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पालिका बोर्ड की बैठक में सदस्यों ने उठाई समस्याएं
विज्ञापन
बस्ती। नगर पालिका बोर्ड की दूसरी बैठक गोपनीय ढंग से सोमवार को पूरी कर ली गई। हालांकि बैठक में सदन में शहर की समस्याओं पर चर्चा तो हुई, मगर कोरे आश्वासन के साथ यह चर्चा समाप्त हो गई। पालिका की ओर से आय के स्रोत बढाने के लिए पालिका ने अपनी जमीन पर अस्थायी व स्थायी निर्माण कराकर दुकान आवंटन, गोदाम बनवाने तथा कांप्लेक्स की रुपरेखा को सदन में रखा, जिस पर ध्वनिमत से सदस्यों ने अपनी सहमति दे दी।
इससे पहले सदस्यों ने मुहल्लावार समस्याओं को सदन पटल पर रखा, जिसे अध्यक्ष नेहा वर्मा ने स्वीकार करते हुए इस पर शीघ्र कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया। करीब एक घंटे चली बैठक में कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका। हालांकि सदन में 24 सदस्य मौजूद रहे, मगर सब कुछ चर्चा तक ही सिमटा रहा।
इस मौके पर सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव, सदस्य जगदीप श्रीवास्तव, इद्रीश, मंजू श्रीवास्तव, निर्मला, कृष्णकुमार पांडेय, ममता सोनकर, दिनेश गुप्ता सहित 24 सदस्य मौजूद रहे।