फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Nagar Panchayat presidents opened front against Munderwa SO

Basti News: मुंडेरवा एसओ के खिलाफ नगर पंचायत अध्यक्षों ने खोला मोर्चा

Tue, 26 Dec 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 26 Dec 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat presidents opened front against Munderwa SO
बस्ती। नगर पंचायत मुंडेरवा की गाड़ी के चालक की पिटाई की शिकायत लेकर गए नगर पंचायत के अध्यक्ष के प्रतिनिधि से दुर्व्यवहार करने को लेकर नगर पंचायत अध्यक्षों ने एसओ मुंडेरवा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को जिले के पांच गैर भाजपाई चेयरमैन व उनके प्रतिनिधियों ने आईजी आरके भारद्वाज से मुलाकात कर एसओ को तत्काल प्रभाव से हटाने के लिए ज्ञापन सौंपा। आईजी ने उन्हें आश्वस्त किया कि एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी से जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुंडेरवा के नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि 23 दिसंबर को नगर पंचायत में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चल रहा था। इस दौरान एक सभासद ने नगर पंचायत के वाहन चालक की पिटाई कर दी। इसकी शिकायत लेकर उनके प्रतिनिधि अजय सिंह थाने पर गए।
विज्ञापन

आरोप है कि वहां पर पुलिस ने उनके साथ अभद्रता किया। सभी नगर पंचायत अध्यक्षों को पुलिस की यह हरकत नागवार लगी। ऐसे में सोमवार को बस्ती नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष के प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, मुंडेरवा के अध्यक्ष सुनील सिंह, रुधौली के अध्यक्ष धीरसेन निषाद, कप्तानगंज के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी, हर्रैया अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह आईजी के पास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed