{"_id":"63dff90f97e155080b631ebb","slug":"na-basti-news-c-7-1-44316-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शिला यात्रा में श्रद्धालुओं की चेन और बटुए उड़ाए, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शिला यात्रा में श्रद्धालुओं की चेन और बटुए उड़ाए, केस दर्ज
Mon, 06 Feb 2023 03:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 06 Feb 2023 03:40 PM IST
सार
शिला पूजन के दौरान जब मोबाइल फोन से लोग वीडियो बना रहे थे तो उसमें भी एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया, जो इस कारगुजारी को अंजाम दे रहा था। इसकी जानकारी जब विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री प्रमोद पांडेय को हुई तो वह तहरीर लेकर रविवार को कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले में नेपाल से अयोध्या जा रही रामशिला यात्रा के दौरान एक फरवरी को श्रद्धालु जब पूजन में भावविभोर थे, तभी उचक्कों ने श्रद्धा को तार-तार करते हुए कई महिलाओं व पुरुषों की सोने की चेन तथा बटुओं को उड़ा लिया। इसका खुलासा रविवार को तब हुआ, जब एक पीड़ित ने तहरीर देकर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया।
पहली फरवरी को दोपहर दो बजे जिला मुख्यालय के पटेल चौक पर शिलाओं के स्वागत व पूजन के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वहां काफी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए। भीड़ तो शिलाओं के दर्शन, पूजन में व्यस्त थी। उसी बीच उचक्के अपना काम कर रहे थे। करीब दो घंटे तक यहां रहने के बाद शिलाएं जब आगे बढ़ीं तो लोगों का ध्यान अपनी चेन व बटुओं पर गया तो इस वारदात की जानकारी हुई।
यही नहीं, शिला पूजन के दौरान जब मोबाइल फोन से लोग वीडियो बना रहे थे तो उसमें भी एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया, जो इस कारगुजारी को अंजाम दे रहा था। इसकी जानकारी जब विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री प्रमोद पांडेय को हुई तो वह तहरीर लेकर रविवार को कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन
तहरीर में उन्होंने अनिल गुप्ता, संतोष गुप्ता, नीरज कसौधन और अंकित गुप्ता सहित कई लोगों के बटुए, पर्स व चेन चोरी होने की बात लिखी है। प्रमोद की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। एसएचओ शशांक शेखर राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।