{"_id":"63dff85e2d2ff3664e301016","slug":"na-basti-news-c-7-1-44185-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ऑटो सवार महिला के जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ऑटो सवार महिला के जेवरात चोरी
Mon, 06 Feb 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 06 Feb 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनहा/बस्ती। कोतवाली थानाक्षेत्र के बड़ेवन से ऑटो में सवार हुई महिला के बैग से लाखों रुपये के जेवर किसी ने उड़ा लिए। उसे सोनहा थानाक्षेत्र के कनेथू चौराहे के पास घटना का पता चला। जब तहरीर देने गई तो सोनहा थाने की पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र का मामला कहकर लौटा दिया। कोतवाली गई तो वहां से सोनहा का मामला बताकर टाल दिया गया।
सोनहा थाना क्षेत्र के रमवापुर बाबू निवासी सुशीला पत्नी भगवान प्रसाद ने तहरीर में लिखा है कि शनिवार को दिन में करीब 12 बजे वह अपने मायके भुवर निरंजनपुर, मिश्रौलिया, थाना कोतवाली से अपने घर रमवापुर बाबू जाने के लिए बड़ेवन चौराहे पर पहुंचीं। वहां बच्चों के साथ ऑटो में बैठ गईं। बैग में मायके से घर में रखने के लिए अपने सारे जेवरात भी लेकर आ रही थीं। उनमें सोने की अंगूठी, सोने का मंगलसूत्र, सोने की झुमकी, चांदी की पाजेब व पायल रखी थी।
सल्टौआ बाजार में कुछ सामान लेने के ऑटो से उतरी थी। उस समय सभी जेवरात बैग में थे। सोनहा थाना क्षेत्र के कनेथू चौराहे पर ऑटो से उतर कर करीब 50 मीटर गांव की तरफ जाने पर घर पर कॉल करने के लिए बैग से मोबाइल फोन निकालने लगीं तो देखा कि उसकी चेन खुली थी। उसमें रखे सारे जेवरात गायब थे। एसएचओ सोनहा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।