फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   muslim cultural activiti

Basti News: कर्बला में मौला अब्बास का किरदार बेमिसाल

Sun, 26 Feb 2023 03:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 03:54 PM IST
विज्ञापन
muslim cultural activiti
स्लग--जश्ने सब्रो-वफा
विज्ञापन

- शाबान मंजिल में हुआ जलसे का आयोजन, हुसैनी फौज के सरदार की मनाई पैदाइश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कर्बला में हुसैनी फौज के सिपहसालार मौला अब्बास की पैदाइश पर इमामाबाड़ा शाबान मंजिल में शनिवार रात जलसे का आयोजन हुआ। इसमें वक्ताओं व शायरों ने मौला अब्बास की तारीफ में कसीदे पढ़े और अमन चैन की दुआएं मांगी। इमामबाड़ा को रंगबिरंगी रोशनी से सजाया गया।
मौलाना हैदर मेंहदी ने कहा कि कर्बला का हर किरदार मिसाली व बेनजीर है। मौला अब्बास ने पूरा जीवन खुद को नवास-ए रसूल इमाम हुसैन का गुलाम समझा। कर्बला के मैदान में हर कदम पर इमाम हुसैन के निर्देशों को अपनाया। उन्होंने यजीदी जुल्म के खिलाफ सब्र किया और इमाम हुसैन के वफादार बने रहे। एक भाई के तौर पर मौला अब्बास की जिंदगी कायनात के लिए नजीर है। मौलाना अली हसन ने कहा कि पैगंबर की वफात के बाद जिस तरह से इस्लाम का लबादा ओढ़े सामंतवादी, मुसलमानों पर ही जुल्म ढा रहे थे और पैगंबर के बताए दीन को बदनाम कर रहे थे, ऐसे लोगों को इमाम हुसैन ने कर्बला के मैदान में बेनकाब किया। इसी के साथ दुनिया के सामने अपने नाना पैगंबर-ए-इस्लाम का जीवन पेश किया।
विज्ञापन

जलसे में आजम सुल्तानपुरी, अली हसन जाफर बंधु उतरौलवी, जौन गोपालपुरी, सुहेल बस्तवी, फरजान हल्लौरी, रमीज बस्तवी, कामिल जैदपुरी सहित अन्य ने कलाम पेश किया। संचालन अर्शी मौलाई ने किया। जलसे के बाद परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर शमशुल हसन काजमी, हाजी अनवार काजमी, जीशान रिजवी, शबीब हैदर, शम्स आबिद अली, तकी हैदर, नकी हैदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed