{"_id":"62bb4496199b365a9928d2c8","slug":"musaha-police-chowki-inagurated-basti-news-gkp44196853","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुसहा पुलिस चौकी का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुसहा पुलिस चौकी का उद्घाटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुसहा पुलिस चौकी का उद्घाटन
पैकोलिया (बस्ती)। थाना क्षेत्र के पचपेड़वा दुबौला मार्ग पर स्थित जिलेबीगंज चौराहे के पास नवनिर्मित पुलिस चौकी मुसहा का मंगलवार को पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने वैदिक मंत्रोच्चार के दौरान फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान थाने की महिला आरक्षी प्रियम मिश्रा ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
एसपी ने अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह से नया वृक्ष रोपकर देखभाल व सिंचाई की जाती है और बड़ा होने पर वही पेड़ अनेक लाभ देता है। पैकोलिया थाने के लिए ठीक उसी प्रकार से मुसहा पुलिस चौकी जन आकांक्षाओं के लिए सुविधाजनक व फायदेमंद साबित होगी। इससे स्थानीय आमजन को सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में एसपी ने पौधरोपण भी किया और ग्राम प्रहरियों को गमछा देकर सम्मानित किया। कार्यशैली और प्रतिबद्धता के लिए थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय की एसपी ने सराहना की। एएसपी दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने कहा यह पुलिस चौकी आमजन के सहयोग से बनी है। अब आसानी से शिकायतकर्ता यहां पहुंच कर अपनी समस्या का निदान करा सकेंगे। बताया कि शीघ्र ही यहां पर एक उपनिरीक्षक व कुछ पुलिसकर्मी नियुक्त किए जाएंगे। क्षेत्राधिकारी हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने कहा कि थाने से गांवों की दूरी देखकर पुलिस चौकी की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख गौर प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ल ने कहा कि मुसहा के आसपास रहने वाले गांव के व्यक्तियों के लिए यह पुलिस चौकी सुविधाजनक साबित होगी। कार्यक्रम का संचालन थाने की महिला आरक्षी कीर्ति सिंह ने किया।
इस दौरान पीआरओ नारायन लाल श्रीवास्तव, छावनी थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी व गौर प्रभारी निरीक्षक बृजेन्द्र पटेल, एसआई ओम प्रकाश भारती, संदीप यादव, प्रेमशंकर शुक्ल के अलावा राजाराम तिवारी, अमरदीप शुक्ल, नागेन्द्र उर्फ सिंकू सिंह, दुर्गा प्रसाद मौर्य, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दिग्विजय सिंह राना, अब्दुल मलिक, डेविड, अखिलेश श्रीवास्तव, फूलचंद यादव, मन्ना दुबे, रामलौट मौर्य, राम सुरेश चौधरी, अमर नरायन सिंह, पंडित अमन शुक्ल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
पोखरा में खुलेगी नई पुलिस चौकी, हुआ भूमि पूजन
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के पोखरा बाजार में नई पुलिस चौकी का निर्माण होगा। इसके लिए थाना प्रभारी नगर धर्मेन्द्र कुमार तिवारी ने मंगलवार को विधि विधान पूर्वक भूमि पूजन किया। पुलिस चौकी खुलने से क्षेत्र की जनता में हर्ष का माहौल है। लोगों का कहना है कि पुलिस चौकी खुलने से अब यहां की जनता को 11 किलोमीटर दूर चलकर नगर थाने पर नहीं आना पड़ेगा। थाना प्रभारी नगर धर्मेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस चौकी का जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा। पुलिस चौकी खुलने से क्षेत्र के लोगों को सहूलियत मिलने के साथ जनता भयमुक्त होगी व अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सकेगा। इस मौके पर कांस्टेबल मनोज यादव, घनश्याम तिवारी, हरि राय, शशि शेखर सिंह, सुनील कुमार पटेल, राम सिंह, ऋषिकेश पाठक समेत तमाम लोग मौजूद रहे।