फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Municipality started the construction of railway station road with worship.

Basti News: नगर पालिका ने पूजन-अर्चन के साथ शुरू कराया रेलवे स्टेशन रोड का निर्माण

Mon, 22 Jul 2024 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Municipality started the construction of railway station road with worship.
बस्ती। शहरवासियों को बड़ी राहत मिली है। रेलवे स्टेशन रोड अब बहुत जल्द चमक उठेगा। नगर पालिका की ओर से निर्माण की कवायद शुरू कर दी गई है। रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा, प्रतिनिधि अंकुर वर्मा पूरी टीम के साथ पूजन- अर्चन कर निर्माण का शुभारंभ किया। लंबे समय तक इंतजार के बाद सड़क का निर्माण शुरू होने सोशल मीडिया पर भी यह खूब प्रसारित हुई। 86 लाख के बजट से 825 मीटर लंबाई में 14 मीटर चौड़ी सड़क बनकर तैयार होगी।
विज्ञापन

दक्षिण दरवाजा से रेलवे स्टेशन मार्ग पिछले पांच साल से खस्ताहाल है। नगर पालिका में धनाभाव के चलते इस सड़क की मरम्मत नहीं हो पा रही थी। पिछले वर्ष इस मार्ग पर स्थित एक होटल में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम लगने के कारण रातोंरात आधे हिस्से की सड़क चमका दी गई थी। इसके बाद आधे हिस्से में यह सड़क जस की तस हालत में छोड़ दी गई। साल भर लोगों ने इंतजार किया लेकिन, आधे हिस्से की सड़क नहीं बन पाई। इधर बारिश की वजह से इस सड़क की हालत और बिगड़ गई। कई जगहाें पर सड़क का अस्तित्व ही खत्म हो गया था। बारिश के दौरान पूरी सड़क पानी में डूबी हुई थी। एक लेन तो बिल्कुल चलने लायक नहीं रहा। लोग किसी तरह दूसरे लेन से आ-जा रहे हैं। नगर पालिका में इस सड़क के निर्माण के लिए 86 लाख का बजट स्वीकृति हुआ है। नवीन मंडी से स्टेशन गेट तक 825 मीटर लंबाई में सड़क बननी है। जहां डिवाइडर है वहां सड़क की चौड़ाई 12 मीटर और जहां डिवाइडर नहीं है वहां 14 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी। सड़क का निर्माण हो जाने से स्टेशन से दक्षिण दरवाजा तक वाहन अब फर्राटा भरेंगे।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन मार्ग पर चलना छोड़ दिए थे शहरवासी
शहरवासी रेलवे स्टेशन मार्ग पर चलना छोड़ दिए थे। पानी से भरे बड़े-बड़े गड्ढों में हिचकोले खाकर यात्रा करने से अच्छा लोग परिवर्तन मार्ग का सहारा ले रहे थे। रेलवे स्टेशन रोड खराब होने से शहरवासी दक्षिण दरवाजा से मंगलबाजार होते हुए स्टेशन पहुंचते रहे। केवल टैक्सी वाहन ही इस मार्ग पर खतरे से खेलते हुए चल रहे थे। बहरहाल सड़क निर्माण के बाद यह समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोशल मीडिया पर नागरिकों केे मिले सुझाव
नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि की ओर से जैसे ही सड़क निर्माण के शुभारंभ कार्यक्रम का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया नागरिकों के सुझाव आने लगे। लोग बधाई के साथ निर्माण में गुणवत्ता पर विशेष ख्याल रखने का सुझाव पेश किया। यह भी कहा गया कि संबंधित सड़क के किनारे जलनिकासी का बेहतर प्रबंध किया जाए। ताकि जलभराव की स्थिति न रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed