{"_id":"55102861f9bbd16be232416f33a3aae9","slug":"munderawa-will-be-power-cut-free-for-two-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंडेरवा में दो दिन नहीं कटेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंडेरवा में दो दिन नहीं कटेगी बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। मुंडेरवा कस्बे में 11 दिसंबर को मनाए जाने वाले शहीद किसान मेले को
विज्ञापन
लेकर प्रशासन स्तर पर सारी तैयारी पूरी हो गई है। मेला 13 साल पहले
मुंडेरवा चीनी मिल को लेकर आंदोलन कर रहे तीन किसानों की याद में लगता है।
वे पुलिस की गोली से शहीद हो गए थे। मेले में देश भ्ार के किसान भाग लेते हैं। डीएम ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को मुंडेरवा रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली सारी ट्रेनों का ठहराव 10 व 11 दिसंबर को करने के लिए पत्र लिखा है।
साथ ही अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल को 10 व 11 दिसंबर को मुंडेरवा कस्बे में अनवरत विद्युत आपूर्ति करने के लिए लिखा है। शहीद मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चार सेक्टर बनाए गएं हैं।
चारों सेक्टर में एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। साथ ही इनका सहयोग करने के लिए तीन तहसीलदार और एक एसडीएम एवं एक चकबंदी अधिकरी की ड्यूटी लगाई है।
भाकियू के मंडल महासचिव शोभाराम ठाकुर ने बताया कि इस शहीद मेले में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा, चंद्रपाल फौजी और बलराम सिंह नंबरदार अादि राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीद किसानों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण से होगी। उसके बाद शहीद और घायल परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा।