फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   MP laid foundation of indoor stadium in Naktidei

Basti News: नकटीदेई में सांसद ने रखी इनडोर स्टेडियम की नींव

Tue, 30 May 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 30 May 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
MP laid foundation of indoor stadium in Naktidei
बस्ती। कप्तानगंज नगर पंचायत के नकटीदेई में ढाई करोड़ की लागत से इनडोर स्टेडियम की नींव सोमवार को सांसद हरीश द्विवेदी ने रखी। इसी के साथ जिले में इनडोर स्टेडियम को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर लगाम लग गया। इसके निर्माण से जिले में इनडोर खेलों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि जिले में युवा तेजी से खेलों की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर उन्हें बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के लिए सभी जन प्रतिनिधियों को आगे आना चाहिए। कहा कि इसके निर्माण के लिए स्थानीय विकास निधि से 2.5 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। खिलाड़ियों को मैदान उपलब्ध कराने के लिए केंद्र और राज्य सरकार प्रयासरत है। खेलो इंडिया और सांसद खेल महाकुंभ जैसे आयोजन खिलाड़ियों की प्रतिभा में चार चांद लगाने का काम कर रहे हैं। इन्हीं कार्यक्रमों की बदौलत जिले के 47 खिलाड़ियों का प्रशिक्षण के लिए स्पोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने चयन किया है। बताया कि स्थानीय विकास निधि से जिले की अन्य चारों विधानसभाओं में इनडोर स्टेडियम का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। नवंबर 2023 तक सभी स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाएगा। जन अपेक्षाओं के अनुरूप जिले में विकास कार्यों को कराया जा रहा है। कभी पिछड़े जिलों की सूची में शामिल बस्ती विकास के रास्ते पर तेजी से दौड़ रही है। मेडिकल कॉलेज, अटल आवासीय विद्यालय, रिंगरोड सहित तमाम विकास कार्य जिले को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला रहे हैं। मौके पर भोला निषाद, जटाशंकर शुक्ल, राम शंकर यादव, केपी सिंह, धनपत सिंह, मोहन मोदनवाल, गौरव तिवारी, सर्व देव दुबे, राम सिंगार ओझा, कृष्ण मणि मिश्र, वीरेंद्र ओझा, संतोष मद्धेशिया, संजय मिश्र, राजेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed