फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Motor thief gang busted, three arrested

मोटर चोर के गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Wed, 31 Aug 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Motor thief gang busted, three arrested
पुलिस की गिरफ्त में पांच आरोपी। - फोटो : BASTI
मोटर चोर के गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपियों के पास से चोरी की पांच मोटर बरामद
नगर थाने की पुलिस को मिली कामयाबी
नगर बाजार (बस्ती)। क्षेत्र में खेतों में सिंचाई के लिए लगे विद्युत मोटर चोरी करने वाले गिरोह का नगर थाना पुलिस ने बुधवार को पर्दाफाश किया। गिरोह के तीन गुर्गों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के पांच विद्युत मोटर बरामद किया। एक आरोपी के पास तमंचा भी मिला।
एसओ धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि बेलाड़ी फ्लाई ओवर के पश्चिम कुछ संदिग्ध लोग बोरे में सामान लेकर बेचने की फिराक में खड़े हैं। इसके बाद थाना प्रभारी नगर प्रदीप कुमार सिंह, उप निरिक्षक शशि शेखर सिंह आदि मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख वह भागने लगे। पुलिस ने तीनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।
विज्ञापन

आरोपियों में एक ने अपना नाम उत्तम पाठक दूसरे ने लवकुश निवासी रमवापुर पाठक थाना नगर व तीसरे ने कृष्ण गोपाल निवासी गजया थाना कलवारी बताया। उनके पास बोरे में भरा विद्युत मोटर बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने खेतों में लगे विद्युत मोटर चोरी करने की बात स्वीकार की। उत्तम पाठक के पास तमंचा व एक कारतूस भी मिला। आरोपियों ने बताया कि तीनों का एक गिरोह है। सरगना उत्तम पाठक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed