फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mothers keep Halashti fast for the welfare of their children

Basti News: संतानों के कल्याण के लिए माताओं ने रखा हलषष्ठी व्रत

Fri, 15 Aug 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 15 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Mothers keep Halashti fast for the welfare of their children
शहर के पिकौरा शिवगुलाम मोहल्ले में पूजा करतीं षष्ठी व्रती महिलाएं।
बस्ती। हलषष्ठी यानी ललही छठ पर्व पर बृहस्पतिवार को महिलाओं ने पुत्र की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखा और पूजन कर प्रसाद वितरण किया। शहर के अमहट घाट के पास महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इसके अलावा विभिन्न घाटों और अन्य स्थलों पर मेले जैसा माहौल था। ग्रामीण क्षेत्र में भी माताओं ने अपनी संतानों के कल्याण के लिए पूरी आस्था के साथ व्रत रखा। इस दौरान हलषष्ठी एवं बलराम की कथा सुनाई गई।
विज्ञापन

माताओं ने भैंस के गोबर से पूजा घर में दीवार पर हर छठ माता का चित्र बनाया और उनकी पूजा अर्चना की। इसके साथ ही भगवान गणेश और माता गौरी की पूजा की गई। इस व्रत को धारण करने वाली माताएं तालाब के किनारे पूजा की वेदी बनाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चन की। हलषष्ठी की पूजा करते हुए बुजुर्ग महिलाओं ने पर्व की कथा और महत्व को बताते हुए कहा कि भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्म भादों मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी को हुआ था। बलराम को हल और मूसल से खास प्रेम था। यही उनके प्रमुख अस्त्र भी थे। इसलिए इस दिन किसान हल, मूसल और बैल की पूजा करते हैं। इसे किसानों के त्योहार के रूप में भी देखा जाता है।
विज्ञापन

--------
माताओं ने की पुत्र के दीर्घायु होने की कामना
बनकटी। महिलाओं ने संतान के दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि के लिए पूरे आस्था के साथ हलषष्ठी का व्रत रखा तथा व्रती महिलाओं ने अपने अपने गांव के पोखरे व तालाबों पर समूह में पहुंचकर छठ माता की कथा सुनी और पूजन अर्चन किया। वहीं बनकटी के गांधीनगर वार्ड सभासद ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत पूजा स्थल से लौट रही महिलाओं व बेटियों को तिरंगा वितरित किया। नगर पंचायत गांधीनगर, चंद्रनगर व अंबेडकर नगर सहित विकास खंड के गांवों व वार्डों के पोखरों समेत क्षेत्र के पक्कवा बाजार, बरहुआ, डेल्हापार, दौलतपुर, खोरिया, बानपुर, पसड़ा, खरवनिया सजहरा आदि गांवों के मंदिरों व पोखरों तथा दरवाजों पर जगह जगह सगरी बनाकर माताओं ने टोली के साथ पूरे विधि विधान से शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना की।

शहर के पिकौरा शिवगुलाम मोहल्ले में पूजा करतीं षष्ठी व्रती महिलाएं।

शहर के पिकौरा शिवगुलाम मोहल्ले में पूजा करतीं षष्ठी व्रती महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed