फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mother refused to talk on mobile, the girl left the house

Basti News: मां ने मोबाइल से बात करने से किया मना, घर छोड़ चली गई किशोरी

Mon, 20 Jan 2025 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 20 Jan 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Mother refused to talk on mobile, the girl left the house
- पिता ने कोतवाली में दर्ज कराया केस
विज्ञापन

- कमरे में कागज का टुकड़ा छोड़ा
बस्ती। मां के मोबाइल फोन से बात करने से नाराज होकर शहर के कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी शनिवार को घर छोड़कर चली गई। कमरे में एक कागज का टुकड़ा छोड़ गई। पुलिस ने किशोरी के लापता होने के मामले में तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया।

15 वर्षीय किशोरी के पिता ने तहरीर में बताया है कि उनकी बेटी अपनी मां के मोबाइल फोन से एक मोबाइल नंबर पर बात करती थी। इसकी जानकारी होने पर उसकी मां ने बेटी को समझाया और फोन करने से मना किया। यह बात बेटी को नागवार लगी और नाराज होकर बिना कुछ बताए घर से चली गई। कमरे में एक कागज का टुकड़ा मिला है, जिसमें लिखा था कि आप लोग जो चाहते थे, अब वही होगा। नहीं खुश हो हमसे, जा रहे हैं हमेशा के लिए। अगर जिंदा रहे तो मिलेंगे। अपना ध्यान रखना। कोतवाल राणा देवेन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed