फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mother Pinky has accepted the crime of killing innocent Krishna in Basti

Basti News: मासूम कृष्णा की हत्या का राज खुला, जानकर रहे जाएंगे दंग- किसी ने सपने में नहीं सोचा नहीं था ऐसा

Thu, 25 Apr 2024 07:23 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 25 Apr 2024 07:23 PM IST
विज्ञापन
Mother Pinky has accepted the crime of killing innocent Krishna in Basti
मासूम की मौत के बाद थाने पर पिता रवि, बुआ सुषमा और दादी रोते हुए - फोटो : अमर उजाला

पांच महीने के बेटे को उसकी मां ने ही पानी की टंकी में डालकर मार डाला था। पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी मां पिंकी ने हत्या का जुर्म स्वीकार किया है। बताया कि उसके ऊपर अदृश्य भयावह शक्ति का साया है। उसी ने वश में करके ऐसा करा दिया।

विज्ञापन


हालांकि पुलिस का मानना है कि मानसिक असंतुलन की वजह से उसने अपने बेटे को पानी की टंकी में डाला होगा। सीओ हर्रैया अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी पिंकी के गुनाह कबूल कर लेने के बाद उसको गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


आरोपी पिंकी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि कभी-कभी उसके शरीर में काली जी प्रवेश कर जाती हैं। जिसके बाद अपने ऊपर उसका वश नहीं रह जाता। पुलिस की छानबीन में यह पता चला कि घटना के समय 15 माह के कृष्णा और उसकी मां पिंकी ही घर पर मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोगों का कहना है कि पिंकी कभी कभी अजीब हरकत किया करती थी। उसका स्वभाव अचानक आक्रामक हो जाता था। पति का कहना है कि उसने इस बात को कई बार नोटिस किया, लेकिन कभी इलाज कराने या तंत्रमंत्र कराने के बारे में नहीं सोचा था।

बता दें कि 21 अप्रैल को हरैया थानाक्षेत्र के अमारी बाजार के महाबीरन पुरवा में रवि सोनी के पांच माह के बेटे कृष्णा को छत पर रखी पानी की टंकी में पाया गया था। उस समय रवि सोनी, उसकी बहन सुषमा आदि घर से बाहर गए थे। रवि के लौटकर आने के बाद बच्चे को नहीं देखा तो पूरे घर में ढूंढने लगा।


उसकी पत्नी पिंकी अपने कमरे में बेड पर लेटी हुई थी। शक होने पर पानी की टंकी में देखा तो मासूम मृत पड़ा था। परिवार में किसी अन्य के मौजूद न होने की वजह से सभी का शक पिंकी के ऊपर जा रहा था लेकिन इसकी कोई वजह सामने न आने के कारण सभी पशोपेश में पड़े हुए थे। पिंकी के पिता यानी मृतक कृष्णा के नाना राज कुमार सोनी निवासी देवखर थाना छावनी की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed