फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mother has bitten by her son

मारपीट के चार मामलों में 17 पर मुकदमा

Fri, 08 Apr 2022 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Mother has bitten by her son
मारपीट के चार मामलों में 17 पर मुकदमा
विज्ञापन

बस्ती। पारिवारिक बंटवारे, बालू मोरंग रखने, खीरा उधार मांगने और पुरानी रंजिश के चलते मारपीट के अलग-अलग चार मामलों में पुलिस ने 17 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। यह सभी मामले मुंडेरवा, परशुरामपुर, गौर व रुधौली थाने से संबंधित हैं।

मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बरडाड निवासी रामजी विश्वकर्मा ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पारिवारिक बंटवारे की बात को लेकर हुए विवाद में महेश, शिमला, शिवम व सुंदरम ने उन्हें व उनकी पत्नी को अपशब्द कहते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के लच्छीपुर निवासी इन्द्रावती देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के रामजग, रामकुमार उर्फ धनई, प्रदीप व रामपाल की पत्नी ने बालू व मोरंग रखने के विवाद को लेकर अपशब्दों का प्रयोग किया। मना करने पर दरवाजे पर आकर दौड़ा लिया। मारपीट कर दरवाजा उखाड़ दिया और धमकी भी दिया। गौर थाना क्षेत्र के डेंगरहा निवासी कैसरून्निशा का आरोप है कि गांव के इरशाद अहमद, मजहर, सैदा हुसैन, ताहिरा खातून, एजाज अहमद और कछिया निवासी महबूब अहमद ने पुरानी रंजिश के चलते एक राय होकर अपशब्द कहते हुए मारापीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने सभी मामलों में दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है।
विज्ञापन

खीरा उधार मांगने पर पिटाई
बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के कुडी निवासी रामनेवास मौर्या ने तहरीर देकर
आरोप लगाया है कि खीरा उधार मंगाने की बात को लेकर गांव के ललाऊ, रामचंद्र व
सजीवन ने उनके बेटे को अपशब्द कहते हुए मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed