फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mother has bitten by her son

भाईयों में मारपीट छुड़ाने गई मां को पीटकर किया लहूलुहान

Fri, 08 Apr 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mother has bitten by her son
भाइयों में मारपीट, छुड़ाने गई मां को पीटकर किया लहूलुहान
विज्ञापन

महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मदनपुरा गांव में बुधवार की दोपहर छोटे बेटे को बचाने गई बुजुर्ग महिला को उसके बड़े बेटे ने लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर कप्तानगंज पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार किया।

गांव की मुनक्का देवी पत्नी राम सहाय के तीन बेटे हैं। संजय शर्मा, राम गोपाल शर्मा और सबसे छोटा अर्जुन शर्मा हैं। इनमें संजय शर्मा दुबई रहते हैं। राम गोपाल और अर्जुन नासिक रहकर कमाई करते हैं। पिता राम सहाय की मौत कई साल पहले हो गई थी। तीनों बेटों में आपसी बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इन दिनों राम गोपाल व अर्जुन घर आए हुए हैं। बुधवार सुबह 8 बजे राम गोपाल और अर्जुन शर्मा के बीच विवाद हुआ। इस पर मां मुनक्का देवी ने राम गोपाल से कहा कि सबका बराबर जमीन में हिस्सा है सभी को मिलना चाहिए। यह बात राम गोपाल को नागवार लगी। कुछ ही देर में राम गोपाल अपने सहयोगियों के साथ लाठी डंडा से अपने छोटे भाई अर्जुन पर हमला बोल दिया। इस पर मां बीच बचाव करने गई तो राम गोपाल ने अर्जुन शर्मा को घायल करने के बाद अपनी बूढ़ी मां मुन्क्का देवी पर हमला बोल दिया। बेटे ने अपनी मां को घसीट कर काफी देर तक पिटता रहा। इसी बीच गांव के किसी ने मारपीट की घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गांव के लोगों ने घायल अर्जुन शर्मा (40) और उनकी मां को जिला अस्पताल पहुंचाया। पहले तो कप्तानगंज पुलिस ने मामले को हल्के में लिया जब वीडियो को पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों ने संज्ञान में लिया तो कप्तानगंज पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। घटना में घायल अर्जुन शर्मा की पत्नी सुनीता देवी ने तहरीर पुलिस को दी। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज करके आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed