{"_id":"631f73c34e82143dab5cfadd","slug":"more-than-two-dozen-panchayat-buildings-incomplete-basti-news-gkp450281783","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दर्जन से अधिक पंचायत भवन अधूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दर्जन से अधिक पंचायत भवन अधूरे
विज्ञापन
बनकटी क्षेत्र के कोहड़वा में अधूरा पड़ा पंचायत भवन।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दर्जन से अधिक पंचायत भवन अधूरे
- निर्देश देकर पल्ला झाड़ लेते हैं अधिकारी, विद्युतीकरण न होने से शोपीस बनकर खड़े हैं तैयार भवन
बनकटी। क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन अभी भी अधूरे पड़े हैं। इन्हें पूरा कराने के लिए अधिकारी निर्देश देकर पल्ला झाड़ ले रहे हैं। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र की 86 ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2020-21 में 15 से 31 लाख रुपये की लागत से पंचायत भवनों का निर्माण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इनमें करीब 27 भवन अभी भी अधूरे पड़े हैं।
अधूरे भवनों में कहीं खिड़की, दरवाजे, फर्श, पेयजल, प्लास्टर, टाइल्स, शौचालय आदि का काम नहीं कराया गया है तो कहीं भवनों का विद्युतीकरण नहीं किया गया। ऐसे में तैयार भवन शोपीस बनकर खड़े हैं। इनमें न कोई जिम्मेदार बैठता है और न ही ग्राम पंचायत से संबंधित कोई कार्य किया जा रहा है। ऐसे में ग्राम पंचायत में ही परिवार रजिस्टर की नकल, जन्म प्रमाणपत्र, मत्यु प्रमाणपत्र आदि बनवाने के लिए आज भी ग्रामीणों को ब्लॉक व तहसील के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। जानकारी के अनुसार चोलखरी, गुलौरा, हरैया, कबरा, पिकौरा शुक्ल, पिपरा सुकाली, छितौनी, भौरा, पकड़ी चंदा, गंगौरी, पिपरा, सिरौता, कोहड़वा, पगार खास, दतूआखोर उर्फ बेदूखोर, सूरापार, नेवारी, एकमा जयविजय, नगरा बौड़िहार, अल ईलदिगर पट्टी, मनिकौरा कला, खड़ौहा आदि ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। जबकि ग्राम पंचायत बाघापार बजहा में जमीनी विवाद में के कारण अभी तक केवल नींव ही तैयार हो पाई है। भिटहा में हाईटेंशन लाइन के नीचे पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा था, जो अभी स्थगित कर दिया गया है।
----------------------
निर्माण कार्य पूरा करने के लिए दिया गया है हफ्तेभर का समय
जिन ग्राम पंचायतों मेें पंचायत भवन का काम अधूरा है। उन्हें पूरा करने के लिए हफ्तेभर का समय दिया गया है। इसके बाद संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई शुरू की जाएगी। धनेश यादव, बीडीओ, बनकटी