{"_id":"68c9afdbaaf40a77260b7954","slug":"more-than-15-lakh-teachers-jobs-are-in-danger-basti-news-c-207-1-sgkp1006-143986-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 15 लाख से अधिक शिक्षकों की नाैकरी पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 15 लाख से अधिक शिक्षकों की नाैकरी पर संकट
Wed, 17 Sep 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। टीईटी अनिवार्य किए जाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर शिक्षकों का चरणबद्ध आंदोलन जारी है।
मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल के नेतृत्व में शिक्षकों और संघ पदाधिकारियों ने मंडलायुक्त अखिलेश सिंह, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री महेश शुक्ल, सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव, रुधौली के राजेंद्र चौधरी, कप्तानगंज के कविंद्र चौधरी ‘अतुल’ समेत अन्य जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से देशभर के सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य हो गया है। यदि केंद्र और राज्य सरकारें समय रहते प्रभावी पहल नहीं करतीं तो 15 लाख से अधिक शिक्षकों की नौकरी पर संकट खड़ा हो जाएगा। संघ नेताओं ने कहा कि शिक्षकों की भावनाओं और वेदना से केंद्र व राज्य की सरकारों को अवगत कराना जरूरी है।
शिक्षक अनिश्चितता के दौर से गुजर रहे हैं। जिला प्रवक्ता सूर्यप्रकाश शुक्ल ने बताया कि ज्ञापन लेने के बाद विधायकों ने आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर समस्या के शीघ्र समाधान का आग्रह करेंगे।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में राघवेन्द्र प्रताप सिंह, रीता शुक्ला, संतोष शुक्ल, दिवाकर सिंह, शैल शुक्ल, मो. सलाम, सत्य प्रकाश पाठक, अनिल कुमार द्विवेदी, चंद्रभान चौरसिया, अजय कुमार माैजूद रहे। संवाद