{"_id":"57cf00ba4f1c1b25563182bc","slug":"more-officers-are-friadion","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरियादियों से अधिक अधिकारी मौजूद रहे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरियादियों से अधिक अधिकारी मौजूद रहे
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Tue, 06 Sep 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
हर्रैया तहसील दिवस में फरियादियो की समस्याओं को सुनते जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर सिंह सीडीओ सोबरन सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में अधिकारी अधिक और फरियादी कम रहे। 150 शिकायतें दर्ज हुई जिसमें मौके पर मात्र 19 का ही निस्तारण हुआ। हर्रैया तहसील दिवस की अध्यक्षता डीएम नरेंद्र सिंह पटेल ने की। यहां पर कुल 73 मामले आए जिसमें 14 का निस्तारण हुआ। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर सिंह, सीडीओ सोबरन सिंह, डीएसओ पूरन सिँह, एसडीएम हरिश्चंद्र सिंह तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ईओ ह्रदयानंद उपाघ्याय यीओ कृष्ण मुरारी डीडीओ दुर्गा दत्त शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।
रुधौली प्रतिनिधि के मुताबिक दोपहर बारह बजे तक कई अधिकारियों की कुर्सियां खाली नजर आई लेकिन असमंजस की स्थिति तब बनी जब उपस्थिति पंजिका में उपस्थिति दर्ज मिले। हियुवा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। हियुवा के जिला कार्य समिति के सदस्य महेंद्र त्रिपाठी और तहसील अध्यक्ष इंद्रजीत यादव के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र रुधौली के जेई और एसडीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए छह सूत्रीय शिकायती पत्र सौपतें हुए एसडीएम मनोज कुमार पांडेय से समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की मांग की। इसमें जेई रुधौली द्वारा आपातकाल में फोन न उठाने, उनके द्वारा स्थानीय समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने, कस्बे में भीड़-भाड़ वाली जगह पर खुले आम सड़क पर मांस विक्रय और रुधौली-डुमरियागंज मार्ग और रुधौली-बखिरा मार्ग की दुर्दशा की शिकायत कार्यकर्ताओं ने की।
इसके साथ रुधौली तहसील दिवस में कुल 33 मामले आए जिसमें तीन का निस्तारण मौके पर करते हुए शेष संबंधित विभागों को सौंप दिए गए। अध्यक्षता एसडीएम मनोज कुमार पांडेय ने की, उनके साथ सीओ रुधौली पवन कुमार गौतम, तहसीलदार राजेश वर्मा, बीडीओ आरबी चौधरी, बीईओ संतोष कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। भानपुर प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील दिवस की तहसीलदार इरफान उल्लां खां ने अध्यक्षता की। कुल 44 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। जिसमें से मात्र दो मामलों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। शिकायत पर अधिकारी द्वारा सुनवाई न किए जाने की शिकायत थुम्हवा पाण्डेय गांव से आए तामाम ग्रामीणों ने भी की बताया कि गांव का कोटेदार काफी समय से मेडिकल पर चल रहा था।