फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Monsoon has knocked...the earth is drenched in heavy rain.

Basti News: मानसून ने दी दस्तक...झमाझम बारिश से तर-बतर हुई धरती

Mon, 24 Jun 2024 03:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Monsoon has knocked...the earth is drenched in heavy rain.
- बिजली गिरने से बरसांव में एक भैंस की मौत और एक युवक झुलसा
विज्ञापन

- आठ डिग्री सेल्सियस गिरा अधिकतम तापमान, दोपहर बाद उमस ने किया परेशान
- अगेती धान की नर्सरी डालने वाले किसानों ने शुरू की रोपाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लंबे इंतजार के बाद मानसून ने दस्तक दे दी। शनिवार रात जमकर बारिश हुई। सड़क से लेकर खेत तक पानी-पानी दिखाई दिया। बारिश के बाद तापमान में करीब आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। वहीं दुबौलिया थाना क्षेत्र के बरसांव गांव में बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई और एक युवक झुलस गया है। बारिश के बाद अगेती धान की नर्सरी लगाने वाले किसानों ने रोपाई शुरू कर दी है। रविवार दोपहर बाद उमस से लोग परेशान दिखे।
जिले में शुक्रवार से ही बादलों के उमड़ने-घुमड़ने का सिलसिला चल रहा था। शनिवार दिन में जिले के कुछ हिस्सों में बारिश हुई थी, जिससे गर्मी व उमस से कुछ राहत मिल गई थी, लेकिन रात में करीब 12 बजे से घने बादल मंडराने लगे और गरज चमक शुरू हो गई। इसके बाद ठंडी हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई। बताया जा रहा है कि करीब 15 मिमी बारिश हुई है।
विज्ञापन

झमाझम बारिश के कारण किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। नवोन्मेषी पुरस्कार प्राप्त किसान राममूर्ति मिश्र ने बताया कि इतनी बारिश की उम्मीद नहीं थी। खेतों में अब नमी बढ़ गई है। अब खरीफ फसलों की बुवाई शुरू हो जाएगी। अगेती धान की नर्सरी डालने वाले किसान रोपाई शुरू कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
तेजी से बढ़ेगी गन्ना व धान की नर्सरी
अभी तक तापमान 44-45 डिग्री के आसपास होने के कारण गन्ने व धान की नर्सरी की बढ़वार कम हो रही थी, लेकिन बारिश के बाद तापमान गिरने से पौध की बढ़वार में तेजी आएगी। फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. प्रेमशंकर ने बताया कि पौधों को विकसित होने के लिए 30-35 डिग्री तक तापमान बेहतर होता है। अब पौधे तेजी से विकसित होंगे। गन्ना किसानाें ने यदि फसल में अभी तक यूरिया नहीं डाली है तो अब डाल सकते हैं।
उधर दुबौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरसांव के गद्दोपुर गांव निवासी दीपक के मकान पर बिजली गिरने से बुरी तरह झुलसी उनकी भैंस की मौत गई। इसी गांव के ही संजय (30) आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गए। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। बिजली गिरने के गांव के ही तमाम लोगों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी खराब हो गए हैं।

-----------------
24 घंटे में हो सकती है बारिश
मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि 24 घंटे में गरज चमक के साथ बारिश के आसार दिख रहे हैं। उन्हाेंने बताया कि जिले में 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed