फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Monkeys created havoc in Pokharni, many got bloodied

Basti News: पोखरनी में बंदरों ने मचाया उत्पात, कई हुए लहूलुहान

Wed, 16 Oct 2024 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Monkeys created havoc in Pokharni, many got bloodied
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। नगर पंचायत नगर बाजार से सटे पोखरनी गांव में इन दिनों बंदरों के झुंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिसने अब तक कई लोगों को काट कर घायल कर दिया है। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत बनी हुई है।
यहां के पेड़ों पर ठिकाना बनाकर रात बिताने वाले बंदर दिन में गलियों में निकल कर लोगों को जीना दुश्वार कर दिए हैं। यहां तक कि यहां घरों में घुसकर बंदर सारा सामान तो तितर-बितर कर ही रहे हैं, साथ ही यहां अगर किसी ने इन्हें भगाने की पहल दिखाई तो उन पर हमला कर वह उन्हें लहूलुहान भी कर दे रहे हैं।
विज्ञापन

यहां के ग्राम प्रधान प्रेम नाथ निषाद, ओंकार नाथ श्रीवास्तव, जेपी श्रीवास्तव, राम भेज शर्मा, मेवालाल कन्नौजिया, महेश श्रीवास्तव, तुलसी राम व मुन्नू शर्मा आदि ने बताया कि गांव में अजीमुद्दीन, अनिल कुमार शर्मा, धनुष शर्मा, राजमन यादव और मुन्नू शर्मा की पत्नी के अलावा सपना शर्मा व जसकरन निषाद की मां पर बंदरों ने हमला कर घायल कर दिया। इन लोगों समेत गांव के लोगों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से इन बंदरों से निजात दिलाने की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन्य पशु गणना 2023 के अनुसार जिले में कुल 3097 बंदर मौजूद हैं। इनमें 1337 नर, 919 मादा व बाकी बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed