फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   monika bedi performed in changerawa festival

मोनिका का धमाल और ब्रज की होली बनी यादगार

Wed, 06 Apr 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
monika bedi performed in changerawa festival
चंगेरवा महोत्सव में सिने अभिनेत्री मोनिका बेदी नृत्य करती हुई। - फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती। फिल्म अदाकारा मोनिका बेदी का धमाल और ब्रज की होली ने चंगेरवा महोत्सव को यादगार बना दिया।  प्रदेश सरकार में मंत्री राज किशोर सिंह के गांव चंगेरवा में महोत्सव के दूसरे दिन मथुरा से आई कलाकारों की टोली ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा की हंसी-ठिठोली की अनूठी मिसाल पेश की। कलाकारों ने ...पर्वत पर बजो नगाड़ो, देवी मैया को...ब्रज में होली रे रसिया..., बरजोरी रे... आदि गीतों की प्रस्तुति से समां बांध दिया। कलाकारों ने राधा-कृष्ण के बेहतर प्रेम को दर्शाया। भगवान श्री कृष्ण के अनेक रूपों के दर्शन कराए और बाद में लट्ठ मार सहित फूूलों की होली खेली गई। 
विज्ञापन

 

इसके बाद बालीवुड डांस ग्रुप के कलाकारों ने जमकर धमाल मचाया। डांस ग्रुप ने ...हम हैं इंडिया वाले... हम हैं हिंदुस्तानी... आदि गीतों पर बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत किया। दर्शकों के काफी इंतजार के बाद अभिनेत्री मोनिका बेदी जब स्टेज पर पहुंचीं तो दर्शक कुर्सियों पर खड़े होकर सीटी और तालियां बजाई। मोनिका बेदी ने ...तूने मारी एंट्रियां तो दिल में बजी घंटियां...पायो रे प्रेम रतन धन...बेबी डॉल सोने दी... आदि फिल्मी धुनों पर नृत्य कर मौजूद लोगों को थिरकने पर विवश कर दिया। 

विज्ञापन

 

कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने कहा कि यह कोई राजनीतिक मंच नहीं है। आज गांव के बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से चंगेरवा हिंदुस्तान के नक्शे पर चमक रहा है। गत वर्ष इस आयोजन में उन्होंने प्रदेश की 90 फीसदी कैबिनेट बुला दी थी। इस मौके पर ऊर्जा विभाग के सलाहकार बृजकिशोर सिंह डिंपल, जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ शानू, डीएम नरेंद्र सिंह पटेल, एसपी कृपा शंकर सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

डीएम और एसपी भी मंत्रमुग्धःमोनिका बेदी की प्रस्तुति पर डीएम नरेंद्र सिंह पटेल, एसपी कृपा शंकर सिंह, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी उदयशंकर सिंह समेत कई अधिकारी मंत्रमुुग्ध हो गए। कुछ अधिकारियों ने तो मोनिका बेदी से मिलने के लिए एड़ी-चोटी तक जोर लगा दिया। मगर मुलाकात नहीं होने से वह कशमशा कर रह गए।

अबू सलेम की भी हुई चर्चाः फिल्म अभिनेत्री मोनिका वेदी जब स्टेज पर आईं तो दर्शकों ने जेल में बंद माफिया डॉन अबू सलेम की भी चर्चा की और तरह-तरह की बातों से कमेंट पास किया।

 

शोहर भी गाया गया ः कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह के दादा बनने और उनके नाती की एक दिन पहले बरही होने के उपलक्ष्य में कलाकारों ने शोहर गीत भी गाया। बाद में लोगों ने कलाकारों को इनाम दिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed