{"_id":"6529959f1c6886a8e0002416","slug":"molesting-a-student-returning-from-school-basti-news-c-207-1-sgkp1002-5722-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: स्कूल से लौट रही छात्रा से छेड़खानी, बचाने पहुंचे भाई से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: स्कूल से लौट रही छात्रा से छेड़खानी, बचाने पहुंचे भाई से मारपीट
Sat, 14 Oct 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। स्कूल से घर लौट रही छात्रा के साथ कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में छोड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है।
आरोप है कि छात्रा के चिल्लाने पर भाई बचाने के लिए गया तो उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया है। पीड़िता के भाई ने कप्तानगंज थाने में तहरीर देकर कहा है कि उसकी 15 वर्षीय बहन एक इंटर काॅलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। नौ अक्तूबर को विद्यालय से छुट्टी होने पर करीब साढ़े तीन बजे घर लौट रही थी।
आरोप है कि गांव के आशीष गौतम और महेंद्र गौतम उसे पकड़कर छेड़खानी करने लगे। उसके चिल्लाने पर भाई दौड़कर पहुंच गया तो दोनों ने उसे मारापीटा। एसओ रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि मारपीट, छेड़खानी और पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद