फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   modi will be next prmeminister - shivpratap

मोदी को ही जनता देखना चाहती है प्रधानमंत्री: शिवप्रताप शुक्ल

Sat, 07 Jul 2018 11:46 PM IST
basti
basti Updated Sat, 07 Jul 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
modi will be next prmeminister - shivpratap
कृषक सम्मेलन का उद्घाटन करते केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल। - फोटो : amar ujala
बस्ती/नगरबाजार। देश की जनता अगले प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्रभाई मोदी को देखना चाहती है। क्योंकि अगर किसानों का कोई सच्चा हितैषी है तो वे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। यह कहना है केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल का। वह शनिवार को प्रगतिशील कृषक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन

 कृषि विज्ञान केंद्र के बंजरिया फार्म परिसर में आयोजित सम्मेलन में किसानों के लिए किए गए कार्यों का केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने बखान किया। कहा कि भाजपा सरकार बंद बड़ी चीनी मिलों को चालू करा रही है। हर फसल पर समर्थन मूल्य घोषित कर केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने का सतत प्रयास कर रही है। जनधन खातों का जिक्र करते कहा जब पीएम ने इस योजना की शुरुआत की तो संसद में ही इसका जबरदस्त विरोध हुआ था। लेकिन आज इन्हीं खातों में 86 हजार करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। छोटे किसानों और व्यापारियों के लिए मुद्रा योजना की खासियत बताई। कहा कि किसान इसके माध्यम से लोन लेकर अपना काम कर सकते हैं। अब उनको किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं है। पैदावार का उचित मूल्य मिले, इस दिशा में किसानों की खुशहाली के लिए केंद्र सरकार प्रयत्नशील है और किसानों की प्रगति के लिए निरंतर प्रयास भी कर रही है। बंजरिया कृषि विज्ञान केन्द्र पर इस दौरान लगाए गए उत्पादों का निरीक्षण किया। किसानों के स्टालों के पास जाकर उनसे बात की। बंजरिया फार्म के निरीक्षण के दौरान नाइट्रोजन पदार्थ की पूर्ति करने वाले अजोला सहित कई तरह से तैयार की जा रही जैविक खादों के बारे में जानकारी ली। कृषि विज्ञान केंद्र पर किसानों की आय दोगुनी करने के लिए एकीकृत फसल प्रणाली मॉडल का शिलान्यास तथा आम के पौधे को लगाया। 
विज्ञापन

 इस दौरान सांसद हरीश द्विवेदी, सदर विधायक दयाराम चौधरी, विधायक सीए चंद्रप्रकाश शुक्ल, भाजपा अध्यक्ष पवन कसौधन,  प्रधान वैज्ञानिक आईसीएआर अटारी कानपुर डॉ एसके दुबे, निदेशक प्रसार नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय फैजाबाद प्रो. एपी राव, कार्यक्रम समन्वयक कृषि विज्ञान केंद्र डॉ. एसएन सिंह, संयुक्त निदेशक कृषि डॉ. ओपी सिंह, संयुक्त निदेशक उद्यान डॉ. एसके तोमर, अपर निदेशक पशुपालन, उप निदेशक कृषि बलराम वर्मा, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, फसल सुरक्षा अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी  समेत तमाम प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed