फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   modern machin will check kala motiabind

कोरिया की अत्याधुनिक मशीन जांचेगी समलबाई

Tue, 13 Feb 2018 11:49 PM IST
basti
basti Updated Tue, 13 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
modern machin will check kala motiabind
जांच करते डॉक्टर। - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

आंखों के लिए अभिशाप समलबाई अथवा काला मोतिया तभी होता है जब आईओपी (इंट्रा आक्यूलर प्रेशर) का दबाव सामान्य से अधिक हो जाता है। इस रोग का निदान अब जिला अस्पताल में अत्याधुनिक तकनीक से होगा। अस्पताल में कोरिया की नान कांटैक्ट टोनो मीटर स्थापित हो गया है। इस मीटर की एक खूबी यह भी है कि बिना आंख छुए ही समलबाई जांची जा सकेगी, जिससे मरीज के आंखों को संक्रमण से भी निजात मिलेगी। 

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष नरायन त्रिपाठी ने बताया कि अक्सर मरीजों की आंख के पास भारीपन, सिर दर्द, आंखों के सामने रंगीन गोले नजर आने व बार-बार चश्मे का नंबर बदलने जैसी समस्या होती है। यह स्थिति समलबाई की प्रारंभिक लक्षण भी होते हैं। अस्पताल में इसकी जांच पुरानी पद्धति से होती थी। इस स्थिति में कई बार आंखों के संक्रमण का खतरा रहता था, जिससे आईओपी की जांच नहीं हो पाती थी और इलाज संभव नहीं होता था। नई मशीन आंखों को बगैर छुए और चीरा लगाए जांच हो सकेगा। जिन मरीजों की आंखों में संक्रमण हो अथवा जिनकी पुतली का आकार बिगड़ गया हो की आईओपी जांची जा सकेगी। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि यह कोरिया निर्मित मशीन है। बाहर इस मशीन से जांच में मरीजों को अब अनावश्यक रुपये खर्च नहीं करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed