फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   model exibition organized

Basti News: विज्ञान क्षेत्र में मॉडल से विद्यार्थियों ने लहराया परचम

Mon, 27 Feb 2023 05:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 05:35 PM IST
विज्ञापन
model exibition organized
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। विज्ञान के क्षेत्र के जनपद की पांच बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराया है। तीन विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस, एक इंस्पायर अवार्ड और एक बालिका ने राज्य स्तरीय विज्ञानी प्रदर्शन में बेहतर प्रदर्शन किया है। विज्ञान के क्षेत्र में देश की बढ़ती साख से कदमताल करने को युवा तैयार हो रहे हैं।
शहर के बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की 10वीं की छात्रा नीलाक्षी मौर्या ने 30वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अहमदाबाद में विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किया। इसमें वह देशभर में पहला स्थान प्राप्त करने में कामयाब रहीं। इसी विद्यालय की कक्षा 10वीं की छात्रा सौम्या श्रीवास्तव इंडियन साइंस कांग्रेस नागपुर के लिए चयनित हुईं। उन्होंने नागपुर में विज्ञान आधारित मॉडल प्रस्तुत कर सुर्खियां बटोरीं हैं। सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग के छात्र शुभम सिंह भी 30वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अहमदाबाद के लिए चयनित हुए।
विज्ञापन

बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा अलकमा नसीम में 50वीं जवाहर लाल नेहरु राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी लखनऊ में मॉडल प्रस्तुत कर सुर्खियां बटोरीं। वह प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल करने में कामयाब रहीं। बीएसए इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2022-23 जिले के लिए उपलब्धियों भरा रहा। इस साल विद्यार्थियों ने देशभर में जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed