फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mock drill conducted in the district hospital to take stock of health services

Basti News: जिला अस्पताल में मॉकड्रिल कर लिया स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा

Tue, 21 May 2024 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 21 May 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Mock drill conducted in the district hospital to take stock of health services
बस्ती। लोकसभा चुनाव में 22 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर जहां जमीन से आसमान तक नजर रखी जा रही है। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं पर भी तंत्र पूरी नजर जमाए हुए है। इसी क्रम में सोमवार को जिला चिकित्सालय में पीएम सेफ हाउस में स्वास्थ्य सेवाओं की मॉकड्रिल हुई। सुरक्षा अधिकारियों ने इसका अवलोकन किया। करीब दो घंटे तक चले मॉकड्रिल में चिकित्सकों की टीम ने सभी सेवाओं को त्वरित गति से मरीज तक पहुंचाने की कवायद की।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में बने पीएम सेफ हाउस में दोपहर बाद सुरक्षा तंत्र की नजरों के सामने डॉक्टरों की टीम विषम परिस्थिति में तत्काल स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने की तैयारी को अंतिम रूप दिया। टीम की ओर से सीएमओ डॉ. आरएस दुबे, एसआईसी विनोद कुमार सोनकर की अगुवाई में डॉ. रामजी सोनी, डॉ. आलोक पांडेय, डॉ. अनवर जमाल आदि की टीम ने गंभीर स्थिति में आने वाले मरीज को त्वरित गति से आपरेशन थियेटर में पहुंचाया। इसके बाद आक्सीजन व वेंटीलेटर का उपयोग किया गया। मरीज का ब्लड प्रेशर, सुगर सहित अन्य जांच की गई, जबकि तत्काल ईसीजी व अल्ट्रासाउंड भी किया गया। सेफ हाउस में रखी आवश्यक दवाओं की भी जानकारी सुरक्षा विभाग के अधिकारियोंं ने ली। करीब घंटे भर तक चले इस मॉकड्रिल में सब कुछ ठीक पाया गया है। सीएमओ डॉ. दुबे ने कहा कि पीएम की सुरक्षा को लेकर सेफ हाउस बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed