फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mobile phones thrown in jail from outside the boundary

बाउंड्री के बाहर से जेल में फेंके गए थे मोबाइल फोन

Fri, 22 May 2020 09:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Mobile phones thrown in jail from outside the boundary
बाउंड्री के बाहर से जेल में फेंके गए थे मोबाइल फोन
विज्ञापन

चार बंदी चिह्नित, जेलर की तहरीर पर मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला कारागार में मोबाइल पहुंचाने का नया तरीका सामने आया है। शुक्रवार को जेलर की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। आरोप है कि बंदियों के लिए बाउंड्री के बाहर से मोबाइल थ्रो की गई, यानी ढेले की तरह जेल के अंदर फेंका गया। जेल अधीक्षक संतलाल यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए जेल में वाच टावर लगाने की मांग की है।
16 मई को जेल में तैनात गार्ड की टुकड़ी गश्त कर रही थी। उसी दौरान एक झोला बरामद किया गया। इसमें चार मोबाइल फोन थे। सुरक्षा कर्मियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद तलाशी हुई तो बैरक नंबर आठ से रायटर बनाए गए बंदी उमेश यादव के पास से पांचवां मोबाइल फोन बरामद हुआ। जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल के दक्षिणी हिस्से की बाउंड्री के बाहर से मोबाइल फोन फेंके गए थे, जिस बंदी ने मंगाया था, उसे चिह्नित कर लिया गया है।
विज्ञापन

जेलर सतीश चंद्र त्रिपाठी की तहरीर पर बंदी दशरथ चौधरी निवासी लकड़ा थाना लालगंज, उमेश कुमार निवासी हटवा थाना नबाबगंज जनपद गोंडा के अलावा कृष्ण कुमार निवासी आमा थाना गौर के विरुद्घ बंदी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एक अलग तहरीर देकर जेलर ने बंदी उमेश यादव निवासी मोहद्दीपुर थाना कोतवाली खलीलाबाद, जिला संतकबीर नगर के विरुद्घ भी जेल में मोबाइल पकड़े जाने की तहरीर दी, जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed