{"_id":"6579fefa5479134670010ca4","slug":"mnrega-workers-who-came-to-ask-for-work-locked-the-block-gate-basti-news-c-207-1-sgkp1006-8327-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: काम मांगने पहुंचे मनरेगा श्रमिकों ने ब्लॉक गेट पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: काम मांगने पहुंचे मनरेगा श्रमिकों ने ब्लॉक गेट पर जड़ा ताला
Thu, 14 Dec 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
रुधौली, बस्ती। ग्राम पंचायत में चल रहे मनरेगा के विकास कार्य में अपने हिस्से का काम मांगने पहुंचे मनरेगा मजदूरों ने बुधवार को काम न मिलने पर रुधौली ब्लॉक परिसर के गेट पर ताला जड़ दिया। इसके बाद बंद गेट के बाहर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मनरेगा मजदूर और बीडीओ के बीच वार्ता कराई तब जाकर मामला शांत हुआ।
उल्लेखनीय है कि मनरेगा मजदूर संघ जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा की अगुवाई में मेहरुन्निसा, रामरतन, शंभू नाथ, निर्मला ,आरती, शीला, रामसागर, पूर्णमासी, अनिल द्विवेदी, इंद्रावती, सोनमती, आरती, सुनीता, शारदा देवी, रोहिणी सहित करीब 50 की संख्या में श्रमिक रुधौली ब्लाक कार्यालय पर बीडीओ धनेश यादव से अपने-अपने ग्राम पंचायत में काम मांगने पहुंचे थे। श्रमिकों का आरोप है कि बीडीओ ने जब उनकी एक नहीं सुनी तो उन्होंने नाराज होकर ब्लॉक परिसर के गेट पर ताला कर दिया और बैठकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पहुंचें एसआई वीरेंद्र कुमार और सिपाही अंकित राय ने जब प्रदर्शन कर रहे लोगों से धरने की अनुमति मांगी तो वह नहीं दिखा सके। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की चेतावनी देते हुए श्रमिकों को धरने से उठाया और बीडीओ से वार्ता कराई।
जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा ने बताया कि मनरेगा एक्ट के तहत ग्राम पंचायत में श्रमिकों को डिमांड के बाद 15 दिन के भीतर न तो काम मिल रहा है और न ही बेरोजगारी भत्ता। आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत में प्रधान और सचिव मनरेगा में पंजीकृत श्रमिकों का जॉब कार्ड अपने पास जमा करवा लेते हैं। मनमाने तरीके से गैर पंजीकृत श्रमिकों से काम करवाया जा रहा है। वहीं बीडीओ धनेश यादव ने बताया कि मजदूर संगठन की ओर से प्रदर्शन की कोई भी लिखित सूचना नहीं दी गई थी। गैर कानूनी तरीके से विकासखंड कार्यालय के गेट पर ताला जड़ा गया। जहां तक रही ग्राम पंचायत में काम की बात तो सभी श्रमिक अपने संबंधित सेक्रेटरी से काम की मांग करें, पंजीकृत श्रमिकों को काम मिलेगा।