{"_id":"5893781c4f1c1bda10e80349","slug":"mlc-election-will-vote-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव को आज पड़ेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव को आज पड़ेंगे वोट
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Thu, 02 Feb 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
जिला निर्वाचन कार्यालय पर एमएलसी चुनाव के लिए बैलेट पेपर का काउटिँग करते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन के लिए शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे। कुल 15 केंद्र और 33 बूथों पर मतदान सुबह आठ बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक होगा। बृहस्पतिवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना हुईं पोलिगं पार्टियां देर शाम बूथों पर पहुंच गईं।
शिक्षक स्नातक चुनाव में जिले से 11661 पुरुष और 5351 महिलाओं सहित कुल 17012 स्नातक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चुनाव के लिए छह संवेदनशील और पांच अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम किए गए हैं। तीन सुपर जोन मजिस्ट्रेट, पांच जोनल मजिस्ट्रेट, 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 33 आब्जर्वर की निगरानी में चुनाव कराने की व्यवस्था बनाई गई है। साथ ही 132 मतदान अधिकारी और मतदान कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है।
जिन स्थानों पर मतदान की व्यवस्था बनाई गई है, उनमें ब्लॉक भवन परशुरामपुर में दो बूथ, नगर पंचायत भवन बभनान, ब्लॉक गौर भवन में तीन बूथ, ब्लॉक भवन विक्रमजोत पर दो बूथ, ब्लॉक भवन हर्रैया पर चार बूथ, ब्लॉक भवन कप्तानगंज पर चार बूथ, ब्लॉक भवन रामनगर पर दो बूथ, ब्लॉक भवन रूधौली पर एक बूथ, ब्लॉक भवन साऊंघाट पर एक बूथ, ब्लॉक भवन सदर पर चार बूथ, नगरपालिका परिषद भवन बस्ती पर तीन बूथ, ब्लॉक भवन बनकटी पर दो बूथ, ब्लॉक भवन बहादुरपुर पर दो और क्षेत्र पंचायत भवन कुदरहा पर एक बूथ सहित कुल 33 बूथों पर मतदान होगा। अति संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।