{"_id":"6744e5c0c5b1dea5dc0f1c18","slug":"mla-inaugurated-additional-room-of-primary-school-basti-news-c-207-1-sgkp1006-127872-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्राथमिक विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष का विधायक ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्राथमिक विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष का विधायक ने किया लोकार्पण
Tue, 26 Nov 2024 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 26 Nov 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
हरैया। प्राथमिक विद्यालय चमरहिया में दो अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण विधायक अजय सिंह ने किया। उद्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार ने प्राथमिक शिक्षा के उन्नयन के लिए लगातार प्रयास किए हैं। विद्यालयों में कायाकल्प योजना लागू होने के बाद दशा सुधरी है और बेहतर शैक्षिक माहौल विकसित हो रहा है। अब परिषदीय विद्यालयों के छात्र कॉन्वेंट स्कूलों को टक्कर दे रहे है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के लिए सभी संसाधन मुहैया कराएं जाने का भरोसा देते हुए कहा कि उनकी तरफ से हर संभव मदद की जाएगी।
इससे पहले लोकार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। छात्र सौरभ ने अभिनंदन गीत प्रस्तुत किया। संस्कृत स्वागत गीत छवि, रिया, सादिया, स्तुति आदि छात्राओं ने पेश कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छवि, रिया, नेहा, निधि, अंबिका, मंगल, अंशुमान, अंश, विवेक मिश्रा ने संगीतमय राम कथा की भावनात्मक नाट्य प्रस्तुति दी। विधायक ने बोर्ड पर विद्यालय परिवार के लिए शुभकामना संदेश लिखकर कक्षों का लोकार्पण किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य भारती शुक्ला ने पुष्प गुच्छ भेंट कर विधायक का स्वागत किया। इस मौके पर उदय शंकर शुक्ला, दिनेश मिश्र, पं. राघवेंद्र सिंह, अखिलेश मिश्र, राजकुमार तिवारी, संतोष शुक्ल, रामसागर वर्मा, अखिलेश सिंह सहित अभिभावक व छात्र मौजूद रहे।