{"_id":"6a00d7c37ee8ffe6320b6d00","slug":"mla-dudh-ram-inaugurated-the-road-in-noorchak-basti-news-c-207-1-bst1006-158382-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विधायक दूधराम ने नूरचक में सड़क का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विधायक दूधराम ने नूरचक में सड़क का किया लोकार्पण
विज्ञापन
नगर बाजार। बहादुरपुर विकास खंड के नूरचक गांव में रविवार को महादेवा विधायक दूधराम ने पक्की सड़क का उद्घाटन कर जनता को सौंपा। पूर्वांचल विकास निधि द्वारा निर्मित नूरचक चौराहा से सियाराम के चक तक पिच रोड का निर्माण किया गया है।
रविवार को बतौर मुख्य अतिथि महादेवा विधायक दूधराम ने कहा कि क्षेत्र का विकास सड़कों के विकास से शुरू होता है। इस सड़क के निर्माण से दर्जनों गांवों के लोगों को जिला मुख्यालय तक पहुंचना आसान हो जाएगा। नूरचक गांव की यह सड़क पिछले कई वर्षों से नरकीय स्थिति में पड़ी हुई थी। सर्वाधिक दिक्कत बरसात के दिनों में यहां के लोगों को झेलनी पड़ती थी। वर्ष 2012 के बाद से यहां की दुर्दशा लोगों की जुबान पर थी। जो कि आज पिच रोड के रूप में जनता को सौंप दी गई है।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि फूलचंद्र श्रीवास्तव, नासिर खान, सुशील दुबे, अदील खान, गुलाम मोहम्मद, सभासद अरसे आजम, रमेश चौधरी, सैय्यद हुसैन, राम कुमार यादव, पतिराम चौधरी, सुनील चौधरी, राहुल चौधरी, संजय कन्नौजिया, झिनकू राम आदि लोग मौजूद रहे।