फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mission Admission: PMKVY can become an alternative to ITI

मिशन एडमिशन : पीएमकेवीवाई बन सकता है आईटीआई का विकल्प

Thu, 29 Jun 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 29 Jun 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Mission Admission: PMKVY can become an alternative to ITI
बस्ती। 12वीं के बाद तकनीकी शिक्षा की पढ़ाई करने करने वाले युवाओं के लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र बेहतर विकल्प हो सकता है। केंद्र 35-50 दिनों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बाद शत प्रतिशत रोजगार की गारंटी भी देता है। आईटीआई में प्रवेश से वंचित विद्यार्थी कौशल विकास केंद्र में दाखिला लेकर भविष्य को बेहतर बना सकते हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार की ओर से जिले के महराजगंज में एकमात्र प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र खोला गया है। यह संस्थान प्रशिक्षण के बाद शत प्रतिशत रोजगार देने के कारण जिले के युवाओं की प्रथम पसंद बना हुआ है। यह संस्थान आईटीआई का बेहतर विकल्प के रूप में माना जाता है। कौशल विकास केंद्र युवाओं को कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव, डाटा इंट्री ऑपरेटर, इंडस्टि्रयल स्विंग मशीन ऑपरेटर, इलेक्टि्रशियन और फिटर ट्रेड में युवाओं को प्रशिक्षण देता है। केंद्र प्रबंधक जय शंकर मिश्र बताते हैं कि प्रशिक्षण के लिए आवेदन मांगा जा रहा है।
विज्ञापन

----------
ऐसे करें आवेदन
- प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र से प्रशिक्षण के लिए युवाओं से सिर्फ ऑफलाइन ही आवेदन लिया जाता है। विद्यार्थी आधार, बैंक छाया प्रति की फोटो कॉपी, चार पासपोर्ट साइज फोटो और शैक्षिक प्रमाण पत्र के साथ संस्थान से मिलने वाले आवेदन फार्म को भेजकर जमा करना होता है। केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद संस्थान प्रशिक्षण देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed