{"_id":"649c8bd05dce4be46b0f40c4","slug":"missing-woman-with-two-children-who-went-for-ultrasound-basti-news-c-207-1-sgkp1002-555-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अल्ट्रासाउंड कराने निकली महिला दो बच्चों के साथ लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अल्ट्रासाउंड कराने निकली महिला दो बच्चों के साथ लापता
Thu, 29 Jun 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 29 Jun 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली थानाक्षेत्र के बरहुचा गांव से अल्ट्रासाउंड कराने निकली महिला अपने दो बच्चों के साथ लापता हो गई। काफी इंतजार के बाद महिला के ससुर ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल शशांक शेखर राय ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर महिला व उसके बच्चों की तलाश की जा रही है।
तहरीर में रणजीत कुमार निवासी बरहुचा थाना कोतवाली ने बताया कि उनकी पुत्र वधु ज्योति देवी पत्नी महेश कुमार अपनी दो पुत्रियों छह वर्षीय आराध्या व ढाई वर्षीय किट्टू के साथ 23 जून को सुबह 10 बजे अल्ट्रासाउंड कराने के लिए घर से निकली थी। जो अभी तक घर नहीं पहुंची। परिवार के लोगों ने आस पास ,रिश्तेदारों में भी ढूंढा लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। परिजन किसी अप्रिय घटना को लेकर चिंतित हैं। ज्योति का पति महेश रोजीरोटी के सिलसिले में बाहर रहता है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -