फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Missing teenager's body found in a well, killer arrested

लापता किशोरी का कुएं में मिला शव, हत्यारोपी गिरफ्तार

Tue, 22 Feb 2022 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Missing teenager's body found in a well, killer arrested
लापता किशोरी का कुएं में मिला शव, हत्यारोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

प्रेम त्रिकोण में गांव के ही युवक ने मौत के घाट उतारा
रुधौली(बस्ती)। थानाक्षेत्र के एक गांव से सोमवार सुबह से लापता किशोरी का शव गांव से कुछ दूरी पर स्थित कुएं से बरामद हुआ। छानबीन में पता चला कि प्रेम त्रिकोण की वजह से गांव के ही युवक ने चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या की। शव को कंधे पर लादकर ले गया और कुएं में डाल दिया।
पुलिस ने आरोपित युवक को मंगलवार को दोपहर दो बजे क्षेत्र के हनुमंता पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू पहले ही बरामद किया जा चुका था। पकड़े गए युवक ने कबूल किया कि उसने फोन करके अपनी प्रेमिका को गांव के बाहर सुनसान स्थान पर बुलाया। जहां शारीरिक संबंध बनाने के बाद गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने हत्या की घटना का खुलासा एवं आरोपी को गिरफ्त्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार देने को कहा है।
विज्ञापन

बता दें कि, गांव के लोगों ने सोमवार को दोपहर बाद यूपी-112 नंबर पर पुलिस को सूचित किया कि गांव के बाहर चकरोड पर किसी के खून के धब्बे मिले हैं और वहां एक छोटा चाकू गिरा हुआ है। मौके पर यूपी-112 टीम पहुंची तो उसने थाने के प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह को इसकी सूचना दी। कुछ देर में ही फोरेंसिक टीम के साथ प्रभारी निरीक्षक भी पहुंचे और आसपास के खेतों में खून व चाकू से संबंधित जानकारी जुटाने की कोशिश करने में जुटे। गांव के प्रधान प्रतिनिधि को बुलाकर जब जानकारी ली गई तो पता चला कि वहां की 17 वर्षीया लड़की तड़के तीन-चार बजे से ही घर से लापता है। उसके पिता ने तहरीर देकर हत्या के उद्देश्य से अपहरण की तहरीर दी। इधर पुलिस को खेतों में तलाश करने के दौरान उस लड़की की चप्पल मिली, जिससे माना जाने लगा कि कुछ अनहोनी हुई है। डाग स्क्वायड और अन्य टीमों के जरिए तलाश करने के दौरान रात डेढ़ बजे गांव से करीब एक किलोमीटर दूर कुएं से किशोरी का शव पुलिस ने बरामद किया। उसके मोबाइल के जरिए आरोपी युवक की मां का मोबाइल नंबर पुलिस को हासिल हो गया। जिसके आधार पर मंगलवार दोपहर उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन के देवर से संबंध होने के शक में की हत्या
पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उक्त लड़की से उसका संबंध था। मगर कुछ दिनों से वह अपनी दीदी के देवर से प्यार करने लगी थी और उससे फोन पर बात भी करती थी। आरोपित ने बताया कि उसने अपनी प्रमिका को कीपैड वाला एक मोबाइल फोन दिया था, जिसमें सिम भी डलवाया था। उससे हमारी बातें होती थी, लेकिन कुछ दिनों से वह दूरी बनाने का प्रयास कर रही थी। तभी मैने यह निर्णय ले लिया कि उसे किसी और का होने नहीं दूंगा। एक दिन जब उसने मेरा नंबर ब्लाक कर दिया तो रविवार रात अपनी मां के मोबाइल से फोन कर उसे एक बार मिलने के बहाने गांव के बाहर पोखरे के पास बुलाया। जहां शारीरिक संबंध बनाने के बाद घर से लेकर आए सब्जी काटने वाली चाकू से उसका गला काट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed