{"_id":"627647d19237b0134336040a","slug":"miscreants-took-away-money-and-jewelry-from-woman-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: सेक्रेटरी बनकर महिला से ले उड़ा पैसे व जेवर, आवास दिलाने के नाम पर दिया झांसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: सेक्रेटरी बनकर महिला से ले उड़ा पैसे व जेवर, आवास दिलाने के नाम पर दिया झांसा
Sat, 07 May 2022 03:50 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 07 May 2022 03:50 PM IST
सार
थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर पर अज्ञात युवक के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। हर्रैया और अयोध्या के बीच लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है, ताकि युवक की पहचान हो सके।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बस्ती जिले में एक महिला से एक व्यक्ति सेक्रेटरी बनकर मंगलसूत्र और करीब चालीस हजार रुपये लेकर चंपत हो गया। मामले में पैकोलिया पुलिस ने शनिवार को अज्ञात युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे आवास दिलाने का झांसा दिया था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पैकोलिया थाना क्षेत्र के नाथपुर टूटी पांडेय गांव निवासी आरती चौहान शुक्रवार की सुबह 10 बजे घर से हर्रैया जाने के लिए निकल कर सड़क पर खड़ी थीं। तभी एक बाइक सवार युवक पहुंचा और हर्रैया जाने का रास्ता पूछा और उन्हें भी हर्रैया छोड़ने को कहा तो वह उसकी बाइक पर बैठ गईं। वह बाइक अयोध्या की तरफ मोड़ दिया।
विज्ञापन
रास्ते में बात शुरू हुई तो उसने गांव का सेक्रेटरी बताते हुए आवास का पैसा अयोध्या से निकालने की बात कही। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अयोध्या के करीब लोलपुर फ्लाईओवर के पास युवक ने गाड़ी रोक दी और उसके पास रखे करीब चालीस हजार रुपये व सोने के मंगलसूत्र अपनी डिक्की में रखवा लिए। महिला को उतार कर जल्द आने की बात कहकर चला गया। काफी इंतजार के बाद नहीं लौटा तो महिला किसी तरह शाम को घर आई और पैकोलिया पुलिस को तहरीर देकर मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर पर अज्ञात युवक के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। हर्रैया और अयोध्या के बीच लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है, ताकि युवक की पहचान हो सके। पहचान होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।