{"_id":"66da2cd03e592e9db70716e4","slug":"miscreants-entered-the-house-and-beat-them-looted-cash-and-jewelery-basti-news-c-207-1-sgkp1006-123292-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बदमाशों ने घर में घुसकर मारापीटा, लूट लिए नकदी-जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बदमाशों ने घर में घुसकर मारापीटा, लूट लिए नकदी-जेवर
Fri, 06 Sep 2024 03:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 06 Sep 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने घर में घुसकर मारापीटा, लूट लिए नकदी जेवर मोबाइल
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज (बस्ती)। बेखौफ बदमाशों के आगे जिले की पुलिस बेबस दिख रही है। बुधवार की रात बदमाशों ने घर में घुसकर मारपीट कर नकदी मोबाइल और जेवर छीन लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर वापस चली गई। घटना से आसपास गांवों के लोग दहशत में है।
नगर थाना क्षेत्र के अहिरौलिया के रहने वाले अभिषेक पाठक निजी कारोबार करते हैं। अभिषेक के मुताबिक रात करीब 2:30 बजे एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए और खिड़की के रास्ते घर में दाखिल हुए। कमरे में सो रही युवती के गले से चैन छीन ली। विरोध करने पर युवती की पिटाई कर दी। उसके चिल्लाने पर परिवार के लोग जग गए। बदमाश मोबाइल और हजार नकदी भी जेब में रख लिए।
विरोध करने पर सरिया से अभिषेक की भी पिटाई कर दी। पीड़ित परिवार ने घटना की गुहार करते हुए पुलिस को सूचना दी। तीन बजे नगर थाने की पुलिस पहुंची और छानबीन करते हुए घटना क्रम की पीड़ित परिवार से जानकारी ली। नगर के थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
...
पहरा दे रहे हर्रैया क्षेत्र के ग्रामीण
हर्रैया क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाओं को देखते हुए गांव के लोग टोली बनाकर पहरा दे रहे हैं। गोभिया गांव के पास मंगलवार रात बाइक पर दो संदिग्ध दिखाई दिए थे। ठुठवा के राकेश तिवारी, रामजन्म वर्मा ,लालजी मिश्रा, राम सुमित मिश्रा,बब्बू मिश्रा, प्रेम सिंह ने बताया कि बदमाशों के डर से वह लोग पहरा दे रहे हैं। क्षेत्र के उमाकांत तिवारी,झिनकू निषाद,सुमति मिश्र, लालजी मिश्र, पटवारी मिश्र, गुड्डू मिश्र, विजय मिश्र, वेद प्रकाश ने भी बताया कि लोग डरे हुए हैं।