फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Miscreants beat up a shopkeeper going home, outrage

Basti News: घर जा रहे दुकानदार को बदमाशों ने पीटा, आक्रोश

Fri, 29 Aug 2025 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 29 Aug 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Miscreants beat up a shopkeeper going home, outrage
बभनान। बभनान बाजार से घर जा रहे युवक को हथियार से लैस बदमाशों ने बुधवार रात घेरकर पिटाई की। घटना से आक्रोशित लोग गौर थाने पहुंच गए और कार्रवाई के लिए देर रात तक जम रहे। मौके पर पहुंचे सीओ हर्रैया ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पैकोलिया थाना क्षेत्र के संथुआ निवासी अब्दुल वाहिद पुत्र मोहम्मद अकबर बुधवार की रात लगभग 9 बजे अपनी दुकान बंद कर स्कूटी से घर जा रहा था।
विज्ञापन

तहरीर में उसने बताया है कि गौर थाना क्षेत्र के कलादीनपुर गांव के पास बाइक से पीछा करते आए बदमाशों ने असलहा सटाकर रोक लिया और गाड़ी पर बैठा लिया। गड्ढा से झटका लगा और गाड़ी गिर गई तो बदमाशों ने पीटना शुरू कर दिया। उसके कंधे सहित शरीर में चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित की सूचना पर डायल 112, गौर पुलिस व सीओ हर्रैया ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना से आक्रोशित बड़ी संख्या में ग्रामीण व व्यापारी रात में ही थाने पर पहुंच गए और कार्रवाई की मांग पर देर रात तक थाने पर जमे रहे। प्रभारी निरीक्षक गौर परमा शंकर यादव ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है।
घटनास्थल पर एक बाइक मिली है। उसकी छान छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed