फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Minimum temperature dropped for the second time in a week, night remained cold

Basti News: हफ्तेभर में दूसरी बार गिरा न्यूनतम तापमान, सर्द रही रात

Sat, 16 Dec 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 16 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature dropped for the second time in a week, night remained cold
बस्ती। जिले में ठिठुरन का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। न्यूनतम तापमान एक डिग्री लुढ़क कर नौ डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह चालू हफ्ते में दूसरी बार हुआ है। इसे पहले मंगलवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्द हवा और अधिकतम तापमान गिरने के कारण धूप भी बेअसर रही। मौसम विज्ञानी डॉ. अमर नाथ मिश्र ने बताया कि यह सिलसिला अभी जारी रहेगा। तापमान में गिरावट होगी। सुबह हल्का कोहरा बना रहेगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी।
विज्ञापन

हीटर और गीजर चलने से 10 मेगावाट बढ़ी खपत
बस्ती। तापमान गिरने के कारण बिजली की खपत बढ़ गई है। लोग ठंड से बचने के लिए हीटर और गीजर का प्रयोग कर रहे हैं। ट्रांसमिशन प्रबंधन के अनुसार आजकल 130-135 मेगावाट बिजली खपत हो रही है। यह सामान्य दिनों की तुलना में करीब 10 मेगावाट तक अधिक है। हालांकि अभी ओवर लोडिंग की समस्या नहीं है। गर्मी के मुकाबले यह करीब 40 मेगावाट कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह लुढ़का पारा
तिथि अधिकतम न्यूनतम
9 दिसंबर 25 12
10 24 10
11 24.5 10.5
12 24 9.1
13 23.7 10
14 24 10.2
15 23 9.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed