फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mini Marathon: Registration will be done from October 31

मिनी मैराथन : 31 अक्तूबर से होगा पंजीकरण

Sat, 29 Oct 2022 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Mini Marathon: Registration will be done from October 31
मिनी मैराथन : 31 अक्तूबर से होगा पंजीकरण
विज्ञापन

बस्ती। नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ एवं जिला प्रशासन की ओर से छह नवंबर को आयोजित 11वें बस्ती मिनी मैराथन के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। इस प्रतियोगिता में 14 वर्ष से ऊपर के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम पर 31 अक्तूबर से पांच नवंबर तक पंजीकरण होगा।
यह जानकारी नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ के अध्यक्ष भावेष पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि अब तक नौ सौ पंजीकरण हो चुके हैं। अनुमान है कि करीब चार हजार लोग इस प्रतियोगिता में दौड़ेंगे। प्रतियोगिता में महिला व पुरुष दोनों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। भावेष ने बताया कि महिला एवं पुरुष वर्ग दोनों वर्ग में प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 71 सो रुपये, एवं तृतीय पुरस्कार 51 सौ रुपये हैं।
विज्ञापन

शीर्ष 10 महिला एवं शीर्ष 10 पुरुष स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को रनिंग किट दी जाएगी, जिसमें जूते, टीशर्ट, बैग, शॉर्ट्स और मोजे रहेंगे। सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाणपत्र एवं 6.5 किलोमीटर पूरा करने वालों को मेडल से सम्मानित किया जाएगा। बताया कि दौड़ के लिए अभी तक आसपास के जिलों के साथ ही साथ हरियाणा, असम, बिहार और मध्य प्रदेश के धावकों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed